अथाह व्यूरो
नोएडा। भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं नोएडा के विधायक पंकज सिंह का जन्मदिन 12 दिसंबर को धूमधाम से मनाया जाएगा। जन्मदिन से एक दिन पूर्व ही भाजपा नोएडा महानगर कार्यकर्ताओं ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
जन्मदिन के अवसर पर विधायक पंकज सिंह अपने कार्यालय बी-5, सेक्टर 26, नोएडा पर दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
भाजपा नोएडा महानगर के कार्यकर्ता, विभिन्न समितियों के प्रतिनिधि तथा समाजसेवी बड़ी संख्या में पहुंचकर उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं देंगे।
