Dainik Athah

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले — भाजपा में अंतिम पंक्ति का कार्यकर्ता भी शीर्ष स्थान तक पहुंच सकता है, SIR लोकतंत्र का महाअभियान

अथाह संवाददाता


गाज़ियाबाद। भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल की अध्यक्षता में शुक्रवार को जानकी सभागार, रामलीला मैदान, कविनगर में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान बैठक का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं वंदे मातरम् के साथ किया गया। बॉबी त्यागी ने संचालन किया।बैठक में उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उनके साथ प्रदेश महामंत्री एवं पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी सुभाष यदुवंशी, प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी, जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह, सांसद अतुल गर्ग, स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप, पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, विधायक संजीव शर्मा, विधायक नंदकिशोर गुर्जर, पूर्व महापौर आशु वर्मा, पूर्व महापौर आशा शर्मा, पूर्व अध्यक्ष बलदेव राज शर्मा सहित वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन डेढ़ा की अगुवाई में विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का स्वागत किया। महिला मोर्चा संयोजिका अनिता शर्मा ने महिला कार्यकर्ताओं के साथ तिलक वंदन किया। अपने मुख्य संबोधन में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा ही वह पार्टी है जिसमें अंतिम पंक्ति का कार्यकर्ता भी अपने परिश्रम और कार्यकुशलता के बल पर मंच तक पहुंच सकता है।

उन्होंने कह भाजपा राष्ट्रवादी विचारधारा की पार्टी है — यहां अवसर परिवारवाद से नहीं, बल्कि मेहनत से मिलता है।”उन्होंने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा—अन्य दलों में नेतृत्व परिवारों की ड्राइंग रूम राजनीति तय करता है, जबकि भाजपा में समर्पित कार्यकर्ता नेतृत्व तक पहुंच सकता है।”उन्होंने कार्यकर्ताओं से घर-घर जाकर मतदाता सत्यापन अभियान को गति देने का आह्वान कर कहा “हर कार्यकर्ता को 12 घरों की जिम्मेदारी मिली है। हमें वास्तविक मतदाताओं का सत्यापन कर मतदाता सूची को शुद्ध और पारदर्शी बनाना है। विपक्ष नकली वोटों पर आधारित राजनीति चाहता है, लेकिन भाजपा निष्पक्ष मतदाता सूची के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है।”

मयंक गोयल — ‘SIR लोकतंत्र का महायज्ञ’
सभा की प्रस्तावना देते हुए महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कहा —“SIR केवल अभियान नहीं — लोकतंत्र का महायज्ञ है। भाजपा कार्यकर्ता ही इसकी रीढ़ हैं। हमारा लक्ष्य आंकड़े नहीं बल्कि निष्पक्ष, स्वच्छ और विश्वसनीय मतदाता सूची है।चैनपाल सिंह — ‘गाजियाबाद मॉडल बनेगा’
जिलाध्यक्ष चैनपाल सिंह ने कहा —“SIR में गाजियाबाद परिणाम आधारित मॉडल प्रस्तुत करेगा। कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता हमारे लिए प्रेरणा है।”उन्होंने कार्यक्रम में आए उपमुख्यमंत्री और सभी अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।

सुभाष यदुवंशी — ‘भाजपा की ताकत बूथ स्तर का कार्यकर्ता’
प्रदेश महामंत्री एवं प्रभारी सुभाष यदुवंशी ने कहा भाजपा की शक्ति वह बूथ स्तरीय कार्यकर्ता है जो राष्ट्रहित में समर्पण करता है। SIR संगठनात्मक प्रतिबद्धता का वास्तविक प्रतिरूप है।”सतपाल सैनी — ‘लोकतंत्र की नींव शुद्ध मतदाता सूची’
प्रदेश उपाध्यक्ष सतपाल सैनी ने कहा —SIR अभियान हमारी जिम्मेदारी और राष्ट्र कर्तव्य का प्रतीक है। इसे पूरी निष्ठा से पूरा करना है।

नरेंद्र कश्यप — ‘गाजियाबाद संगठन क्षमता का उदाहरण’
स्वतंत्र प्रभार मंत्री नरेंद्र कश्यप ने कहा गाजियाबाद का संगठन अनुशासन, समन्वय और परिणाम का उदाहरण है। SIR अभियान में भी यह श्रेष्ठता सिद्ध करेगा।”अतुल गर्ग — ‘कार्यकर्ता ही विजय के वाहक’सांसद अतुल गर्ग ने कहा भाजपा में कार्यकर्ता ही संकल्प और सफलता के वाहक हैं। आप सभी की मेहनत प्रदेश की दिशा तय करती है।”
अनिल अग्रवाल — ‘भाजपा में मेहनत ही योग्यता’
पूर्व राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल ने कहा कि“भाजपा ही वह पार्टी है जहां कार्यकर्ता अपनी योग्यता के आधार पर आगे बढ़ सकता है। अन्य दलों में परिवारवाद राजनीति की कसौटी है।”
संजीव शर्मा — ‘भाजपा कार्यकर्ता ही सबसे बड़ा ब्रांड’
विधायक संजीव शर्मा ने कहा —भाजपा में पद से अधिक महत्व कार्यकर्ता की पहचान और व्यक्तित्व का है। SIR भाजपा की विचारधारा का व्यावहारिक स्वरूप है।कार्यक्रम के दौरान महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल और जिला अध्यक्ष चैनपाल सिंह ने मंडल अध्यक्षों को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक से सम्मानित कराकर स्वागत किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया तथा सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया।

एसआईआर के अंतिम रविवार को डिप्टी सीएम की बैठक से कार्यकर्ता हैरान

कई विधायक नहीं पहुंचे बैठक में, सांसद भी प्रवेश द्वार पर स्वागत के बाद निकले



गाजियाबाद प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक की रविवार को हुई समीक्षा बैठक को लेकर भाजपा कार्यकर्ता हैरान है। वहीं, विधायकों ने बैठक के बजाय एसआईआर के काम को अधिक महत्व दिया।
बता दें कि एसआईआर का काम अब अंतिम चरण में है। रविवार को सभी बीएलओ को बूथों पर रहने के निर्देश थे। यहीं कारण है कि भाजपा कार्यकर्ता भी बीएलओ के साथ तालमेल कर फार्म भरवाने में जुटे थे, ऐसे में उप मुख्यमंत्री ने एसआईआर समीक्षा बैठक रख दी। उन्हें 11 बजे आना था, लेकिन आये करीब एक बजे। ऐसे में कई विधायकों ने बैठक से दूरी बनाई। ये विधायक एसआईआर के काम में जुटे थे। अनेक कार्यकर्ताओं का मानना था कि जब एसआईआर का काम करने के लिए रविवार विशेष दिन था ऐसे में उप मुख्यमंत्री को आने से परहेज करना चाहिये था। इसके साथ ही संगठन को भी इसकी तरफ ध्यान देना चाहिये था। हालांकि एसआईआर में संगठन कार्यकर्ताओं की उदासी को लेकर जनप्रतिनिधियों में नाराजगी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *