अथाह ब्यूरो
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि जनता इस बार भाजपा को बुरी तरह हरा दे देगी। जनता ने मन बना लिया है कि भाजपा को हराएंगे। उन्होंने कहा कि लखनऊ में घुसपैठिया नहीं है। घुसपैठियों की जांच भाजपाई कर रहे हैं। उन्हें किसने यह अधिकार दिया? बिहार में किसानों की सूची मिली। जिन अधिकारियों ने घुसपैठियों के आधार कार्ड बनाए, दूसरे कानूनी कागज बनवाएं उनके खिलाफ क्या कार्रवाई हुई। लखनऊ के सांसद ही रक्षामंत्री है। घुसपैठिए यहां बस गए तो प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, रक्षामंत्री क्या कर रहे थे। यहां गरीब लोगों को अपमानित और परेशान किया जा रहा है। उन्हें दु:खी किया जा रहा है।
यादव शुक्रवार को गोसाईगंज, लखनऊ में पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वाराणसी और कई प्रदेशों में बड़ा कोडीन युक्त सिरफ का स्कैडल हो गया। पहले इसे 100 करोड़ रुपए का आंका गया था, यह दो सौ करोड़ रुपए से भी अधिक का कांड हो सकता है। इसमें पुलिस-प्रशासन और भाजपा के लोग शामिल है। दवाई खांसी के सिरप पर प्रश्न लग रहे है। इस काले कारोबार में तमाम मंहगी गाड़िया बंटी है। लेकिन शोरूम वाले नहीं बता रहे है कि कौन कितनी गाड़ियां ले गया। वाराणसी, जौनपुर में गाड़िया बंटी है।
अखिलेश यादव ने कहा कि आज बुलडोजर कहां है? हमने आपने बुलडोजर चलते देखा है। काले कारोबार में न्याय के लिए इसे चलते नहीं देखा गया। बुलडोजर चला है सबसे ज्यादा पीडीए पर। पीडीए समाज क ऊपर सबसे ज्यादा अन्याय हुआ है। उन्हें बहुत पीड़ित किया गया है। जो बुलडोजर न्याय देता था पता नहीं उसका ड्राइवर कहीं चला गया है उसकी चाबी कहीं खो गई है।
यादव ने कहा कि भाजपा वाले संविधान को मानने वाले लोग नही है। एसआईआर भी एनआरसी का संक्षिप्त नाम है। उन्होंने कहा जब हम वर्ल्ड पॉलिटिक्स में इंटर कर रहे हैं तो हमे यह भी देखना होगा कि हमारा देश कैसे और सुरक्षित हो। आज डालर कहां पहुंच गया है? टैरिफ लग गया है। अगर रूस के राष्ट्रपति आए है तो वह कारोबार करने आए है, हमारी मदद नहीं होगी।
