Dainik Athah

बिल्डरों के सुझावों को शामिल करते हुए होगा गाजियाबाद का विकास: नंद किशोर कलाल

क्रेडाई से जुड़े बिल्डर्स ने किया जीडीए उपाध्यक्ष का स्वागत

बिल्डर जीडीए को हर प्रकार का सहयोग देंगे: प्रवीण त्यागी



अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने कहा कि बिल्डरों के सुझावों को शामिल करते हुए गाजियाबाद का सुव्यवस्थित विकास उनकी प्राथमिकता होगी।
बुधवार को गाजियाबाद के बिल्डरों की संस्था क्रेडाई का प्रतिनिधि मंडल गाजियाबाद विकास प्राधिकरण नंद किशोर कलाल से मुलाकात करने उनके कार्यालय गया था। इस मौके पर वीवीआईपी ग्रुप के सीएमडी प्रवीण त्यागी के नेतृत्व में जीडीए उपाध्यक्ष का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। बिल्डरों को उपाध्यक्ष कलाल ने कहा कि बिल्डर का गाजियाबाद के विकास में महत्वपूर्ण योगदान होता है। अत: समय-समय पर बिल्डर के सुझावों को भी शामिल करते हुए गाजियाबाद का सुव्यवस्थित तरीके से विकास की प्राथमिकता रहेगी।
इस मौके पर वीवीआईपी ग्रुप के सीएमडी प्रवीण त्यागी ने भी भरोसा दिया कि क्रेडाई से जुड़े सभी बिल्डर भी प्राधिकरण को पूरी तरफ से सहयोग देंगे। उनके आश्वासन पर जीडीए उपाध्यक्ष नंद किशोर कलाल ने क्रेडाई का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मुख्य रूप से अध्यक्ष विपुल गिरी, सचिव राकेश अग्रवाल एआईजी ग्रुप, प्रवीण त्यागी वीवीआईपी गु्रप एवं पंकज जैन मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *