Dainik Athah

Loni: पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने मृतक आश्रितों को दी सांत्वना

Loni: आर्थिक मदद दिलवाने का दिया भरोसा

अथाह संवाददाता
लोनी।
लोनी नगर पालिका ( Loni Municipality) के पूर्व चेयरमैन मनोज धामा ने बिजली का करंट लगने से जान गंवाने वालों के परिवारों को सांत्वना देने के साथ ही मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता दिलाने का आश्वासन भी दिया।

बता दें कि बुधवार की देर शाम Loni के प्रेमनगर में बिजली का ट्रांसफार्मर फटने से 65 वर्षीय विजय कांत झा की मृत्यु हो गई थी। इसके साथ ही दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए थे। हादसे की जानकारी मिलने पर पूर्व चेयरमैन मनोज धामा मृतकों के घर पहुंचे तथा परिवार को सांत्वना प्रदान की।

इसके साथ ही उन्होंने आश्वासन दिया कि वे प्रशासनिक अधिकारियों से बात कर मृतक आश्रितों को आर्थि मदद दिलवायेंगे। उनके साथ इस मौके पर बड़ी संख्या में लोनी के भाजपा कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *