Dainik Athah

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राधा मोहन सिंह का जाना कुशलक्षेम



अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यशोदा मेडिसिटी में उपचाराधीन पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्टÑीय उपाध्यक्ष राधा मोहन सिंह का कुशलक्षेम जाना।
रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी के उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आये थे। उन्हें पता चला कि मेडिसिटी में भाजपा के राष्टÑीय उपाध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तर प्रदेश भाजपा के पूर्व प्रभारी राधा मोहन सिंह भर्ती है तो वे उनका हालचाल जानने उनके कमरे में पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी ने उनके शीघ्र ही स्वस्थ्य होने की कामना की। उन्होंने मेडिसिटी के चेयरमैन डा. पीएन अरोड़ा से भी उनके स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *