अथाह ब्यूरो
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को कहा कि सशक्त शक्ति केन्द्र ही मंडल और बूथ के बीच की मजबूत कड़ी है। शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना से बूथ की संरचना मजबूत होगी और मजबूत बूथ से भाजपा मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता को जिम्मेदारी देकर जवाबदेही का कल्चर तैयार करना है। उन्होंने जौनपुर व मछलीशहर में मंडल अध्यक्ष तथा शक्ति केन्द्र संयोजको की बैठक के साथ ही अनुसूचित जाति मोर्चा के पदाधिकारी एवं जिला पदाधिकारियों की बैठक को सम्बोधित किया और त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, सेवा पखवाड़ा तथा बूथ विजय की रणनीति पर चर्चा की।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) ने कहा कि भाजपा विश्व का सबसे बड़ा राजनैतिक दल है और अनुशासित व समर्पित कार्यकतार्ओं का समृद्ध संगठन है। संगठन विस्तार की सतत प्रक्रिया के तहत नए लोंगो को संगठन से जोड़ना तथा युवाओं व महिलाओं को कार्यक्रमों व अभियानों में भागीदारी देकर उन्हें सक्रिय करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहेब डा. भीमराव अम्बेडकर के सामाजिक न्याय के सिद्धान्त पर चलते हुए सभी वर्गों के साथ ही अनुसूचित जाति वर्ग के आर्थिक व सामाजिक विकास तथा राजनैतिक भागीदारी के लिए सतत कार्य कर रही है। भाजपा सरकारों के लोकमंगलकारी कार्य लेकर बार-बार, हर बार लोक दरबार में पहुंचने का स्वभाव विकसित करना होगा।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि शक्ति केन्द्र की मजबूत संरचना पर काम करते हुए शक्ति केन्द्र की जिम्मेदारी सक्रिय तथा ऊजार्वान कार्यकतार्ओं को सौंपना है। शक्ति केन्द्र के सशक्त होने से बूथ प्रभावी होगा और पार्टी के सभी अभियान एवं कार्यक्रमों के साथ ही मोदी सरकार व योगी सरकार की योजनाएं तथा पार्टी की विचारधारा प्रत्येक घर तक पहुंच सकेगी। मजबूत बूथ और शक्ति केन्द्र से मंडल मजबूत होगें और तीनों संरचनाओं के प्रभावी होने से संगठन मजबूत होगा। संगठन के मजबूत होने से संकल्प पूर्ण होंगे और संकल्प पूर्ण होने से आत्मनिर्भर वैभवशाली राष्ट्र व समाज का निर्माण होगा।
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर सक्रिय कार्यकतार्ओं को पन्ना प्रमुख बनाने का काम करना है। मतदाता पुनरीक्षण अभियान के तहत 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर चुके युवाओं को मतदाता बनाना तथा दिवगंत या क्षेत्र छोड़कर अन्यत्र चले गए मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटवाने का काम करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जन्मदिन 17 सितम्बर से प्रारम्भ होने वाले सेवा पखवाड़ा के तहत रक्तदान, स्वच्छता और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सहित विभिन्न सेवा कार्यों के माध्यम से आमजन को जोड़कर लोकमंगलकारी कार्यों में सभी को सहभागिता सुनिश्चित करना है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की केन्द्र व प्रदेश सरकार की प्रत्येक योजना गरीब कल्याण के लिए समर्पित है, जिसमें सबसे अधिक लाभान्वित अनुसूचित जाति वर्ग हुआ है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित किया। भाजपा सरकार बाबा साहेब के बताए हुए मार्ग पर चलने के लिए प्रतिबद्ध है स्वच्छता कर्मियों के पैर धुलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने विश्व को संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति में कोई भी व्यक्ति और कोई भी कार्य छोटा नहीं है। भारतीय जनता पार्टी बाबा साहेब द्वारा लिखित संविधान की मजबूती तथा अनुसूचित वर्ग की उन्नति के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकारों में सदैव अनुसूचित वर्ग के संवैधानिक अधिकारो को मजबूती मिली है। मोदी जी ने 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाकर बाबा साहेब के प्रति सच्चे अर्थाे में राष्ट्र की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की है। अखिलेश यादव के मंच से बाबा साहेब को भू-माफिया कहकर अपमानित किया गया सपा की सरकार के समय अनुसूचित वर्ग के मकान, खेत, खलिहानों पर सपा के गुण्डों ने कब्जे किए उन्हें झूठे मुकदमों में फंसाकर प्रताड़ित किया गया। मुस्लिम तुष्टीकरण की प्रबल पेरोकार कांग्रेस व सपा के समय गुण्डों अपराधियों, माफियाओं तथा भ्रष्टाचारियों को राजनैतिक संरक्षण दिया गया। सपा सरकार में बहन-बेटियों का शौहदों की डर से स्कूल जाना बंद हो गया था। आज योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के भयमुक्त वातावरण में खेत, खलिहान, दुकान, मकान तथा मां, बहन, बेटी का सम्मान सुरक्षित है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि संगठनात्मक संरचना की मजबूती तथा मोदी-योगी सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही विपक्ष के झूठ, प्रपंच, षड़यंत्र को विफल करने के लिए जनसंवाद करना है और सपा, कांग्रेस के शासनकाल के काले कारनामों, मुस्लिम तुष्टीकरण, जातिवाद, सत्ता संरक्षित अपराध, भ्रष्टाचार तथा अराजकता को लोकदरबार में लेकर पहुंचना है।
