Dainik Athah

स्वास्थ्य विभाग में बदइंतजामी और भारी भ्रष्टाचार है: अखिलेश यादव

अथाह ब्यूरो
लखन
ऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाओं को बर्बाद कर दिया है। मरीजों को इलाज नहीं मिल रहा है। स्वास्थ्य विभाग में बदइंतजामी और भारी भ्रष्टाचार है, जिसके कारण लोगों की जान भी चली जा रही है।

उन्होंने कहा राजधानी लखनऊ समेत प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों, अस्पतालों में बेड और जरूरी सुविधाओं की बहुत कमी है। भाजपा सरकार ने नौ साल में सब बर्बाद कर दिया है। स्वास्थ्य मंत्री सिर्फ बयानबाजी तक सीमित है। विभागीय समस्याओं और अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों की जरूरतों के प्रति उदासीन है। उन्होंने कहा लखनऊ समेत प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए दिन खबरें आती है बीमार बच्चों, मरीजो को आपात स्थिति में भी बेड और इलाज नहीं मिल पाता है। जिलों-जिलों से रेफर कर आने वाले मरीज बेड के लिए रात दिन भटकते हैं। अन्तत: थक हार कर निजी अस्पतालों में जाने पर विवश होते हैं। जहां उनसे इलाज के नाम पर मनमानी वसूली होती है।
अखिलेश यादव ने अयोध्या में बेड, आॅक्सीजन नहीं मिलने से बच्चे की मौत की खबर का जिक्र करते हुए कहा कि यह स्थिति अक्सर देखने को मिल रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के संज्ञान में ये बात अगर आये तो पीड़ित परिवार को तो उनका बेटा वापस नहीं करवा सकते लेकिन मुआवजा देकर कुछ तो पश्चाताप कर सकते हैं।

यादव ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार संवेदनहीन है। सरकार कागजी आंकड़ों के जरिए गुमराह करती है जबकि जमीनी हकीकत सरकारी आंकड़ों के विपरीत है। गंभीर मरीजों को भी बेड और इलाज मिलना मुश्किल हो रहा है। भाजपा सरकार नाकाम हो चुकी है। सरकार हर मामले में फेल है। जो मेडिकल कॉलेज बने है, उनमें पर्याप्त डॉक्टर और दवाएं नहीं है। भ्रष्टाचार और बेईमानी चरम पर है। सरकारी बजट की लूट है। जनता त्रस्त है। भाजपा सरकार ने प्रदेश को अव्यवस्था में धकेल दिया है। भाजपा सरकार जाएगी तभी जनता को राहत मिलेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *