Dainik Athah

नगर निगम ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, उत्साह पूर्वक लगाए देशभक्ति नारे

  • स्वतंत्रता दिवस के 78 वर्ष पूर्ण होने पर निगम ने 78 फीट तिरंगे के साथ निकली भव्य यात्रा
  • हर घर तिरंगा हर घर स्वच्छता का नगर आयुक्त ने शहर को दिया संदेश

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम मुख्यालय से शहीद पथ नवयुग मार्केट तक भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई, निगम अधिकारियों, पार्षदों सहित एम बी गर्ल्स स्कूल की छात्राओं ने भी देशभक्ति के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा को सफल बनाया, सभी उपस्थित जनों ने हाथ में तिरंगा लहराते हुए यात्रा प्रारंभ की, देशभक्ति के गीत तिरंगा यात्रा में सुनाए गए, शहीद पथ पर पहुंचकर यात्रा को संपूर्ण करते हुए शहीदों को नमन किया गया तथा नगर आयुक्त व समस्त उपस्थित पार्षदों द्वारा शहीदों की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित किए गए।

अपर नगर आयुक्त जंग बहादुर यादव द्वारा बताया गया कि अमृत महोत्सव के क्रम में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर घर तिरंगा की तैयारी जोरों से चल रही है, गाजियाबाद नगर निगम द्वारा भी भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई जिसमें स्कूल की छात्राओं द्वारा भी विशेष सहयोग किया गया, सभी ने उत्साह पूर्वक शहीदों को याद करते हुए देशभक्ति के नारे लगाए गाजियाबाद नगर निगम द्वारा शहर में चार लाख राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए जाएंगे साथ ही 15 अगस्त के उपरांत राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान पूर्वक उतार कर रखने की अपील भी की जा रही है, स्वतंत्रता दिवस के 78 वर्ष पूर्ण होने पर गाजियाबाद नगर निगम द्वारा 78 फीट तिरंगे के साथ यात्रा निकाली जो की सभी के लिए आकर्षण का केंद्र भी रही, हर घर तिरंगे की कार्यवाही को रफ्तार दी जा रही है जिसके क्रम में जोनवार पार्षदों को राष्ट्रीय ध्वज वितरित किए गए हैं।

नगर आयुक्त द्वारा तिरंगा यात्रा प्रारंभ कराई गई तथा हाथ में राष्ट्रीय ध्वज लेकर नवयुग मार्केट स्थित शहीद पथ की ओर बढ़े, नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि हर घर तिरंगा कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अभियान के रूप में टीम कार्य कर रही है क्षेत्रीय पार्षदों का विशेष सहयोग मिल रहा है दो दिन के भीतर 4 लाख तिरंगा झंडा हर घर पहुंचने का कार्य निगम द्वारा किया जाएगा जिसमें कई सामाजिक संस्थाएं भी निगम का सहयोग कर रही हैं नगर आयुक्त द्वारा कार्यक्रम में उपस्थित सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई तथा शहर को हर घर स्वच्छता हर घर तिरंगा का संदेश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *