Dainik Athah

विधान परिषद चुनावों में जीत के लिए भाजपा ने बनाई रणनीति

विधान परिषद चुनावों में मतदान बढ़ाने को लेकर कार्यकर्ताओं को दिये निर्देश

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
विधान परिषद की स्नातक एवं शिक्षक सीटोें के लिए होने वाले चुनावों के लिए भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी है। इसके लिए भाजपा महानगर ने बैठक कर अपनी रणनीति बनाई।

आरकेजीआईटी कालेज के सभागार में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के महानगर क्षेत्र में रहने वाले सभी प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में मुख्य रूप से इस बात पर चर्चा की गई कि किस प्रकार मतदान प्रतिशत को बढ़ाया जाये।

इसके लिए रणनीति बनाई भी गई। बैठक में कहा गया कि भाजपा इस चुनाव में विजयी हो रही है, जरुरत इस बात की है कि अधिकांश मत डलवा दिये जायें। इसके लिए सभी कार्यकर्ता प्रयास करें। इस मौके पर सभी वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों का मार्ग दर्शन किया।

बैठक में मुख्य रूप से विधायक सुनील शर्मा, महापौर आशा शर्मा, पूर्व महापौर आशु वर्मा, क्षेत्रीय महामंत्री अशोक मोंगा, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री बलदेव राज शर्मा, किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा, पवन गोयल, चंद्र मोहन शर्मा, पृथ्वी सिंह, राजेंद्र त्यागी, पप्पू पहलवान, अश्वनी शर्मा समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

विधान परिषद चुनावों

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *