- न्यूज वन इंडिया के भंडारे में पहुंचे सीपी, डीएम, मंत्री, सांसद और विधायक
- दैनिक अथाह संपादक अशोक ओझा ने भी भंडारे में भोजन किया वितरित, अनुराग ने पटका पहनाकर किया स्वागत

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। न्यूज वन इंडिया ने हर वर्ष की भांति इस बार भी दूधेश्वर नाथ मंदिर के पास जीटी रोड पर कांविड़यों के लिए भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान न्यूज वन इंडिया के एडिटर इन चीफ अनुराग चड्ढा एवं यादराम भारती ने आगंतुकों का पटका पहनाकर स्वागत किया।
इस मौके पर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, विधायक नंद किशोर गुर्जर, पुलिस कमिश्नर जे रविंद्र गौड, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, एडिशनल सीपी आलोक प्रियदर्शी, डीसीपी सिटी धवल जायसवाल, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, दैनिक अथाह के संपादक अशोक ओझा, वरिष्ठ पत्रकार शक्ति सिंह का अनुराग चड्ढा ने पटका पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर रोहित सिंह, रोहित, राजीव मिश्रा, नितिन, अनुज चौधरी, दीपक चौधरी, प्रवीण बत्रा, अनुराग गर्ग, राजेश शर्मा समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।












