Dainik Athah

मुरादनगर क्षेत्र के लोगों के दिलों में अमर रहेंगे विकास पुरूष राजपाल त्यागी: राजीव त्यागी

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
मुरादनगर ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि वे मुरादनगर की जनता के दिलों में अमर रहेंगे।
ब्लाक प्रमुख राजीव त्यागी ने कहा कि मुरादनगर क्षेत्र हमेशा पिछड़ा रहा था, लेकिन जब से राजपाल त्यागी ने इस क्षेत्र की कमान अपने हाथ में ली तब से पूरे क्षेत्र की दशा और दिशा बदल गई। मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में यदि सड़कों का जाल बिछा तो उसका पूरा श्रेय राजपाल त्यागी को जाता है, यहीं कारण है कि लोग उन्हें विकास पुरूष की संज्ञा देते हैं जो गलत नहीं है।
राजीव त्यागी ने कहा कि पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी मुरादनगर और गाजियाबाद ही नहीं पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के नेता थे। उनकी यादें मुरादनगर क्षेत्र के साथ ही पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के लोगों के दिलों में अमर रहेगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *