मिजोरम के राज्यपाल जनरल वीके सिंह से सीएम योगी ने की मुलाकात

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मिजोरम के राज्यपाल एवं गाजियाबाद के पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह से मुलाकात की।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को दिल्ली पहुंचे थे। यहां पर उनका व्यस्त कार्यक्रम था। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी। इसी दौरान उन्होंने मिजोरम हऊस में मिजोरम के राज्यपाल एवं गाजियाबाद के पूर्व सांसद तथा पूर्व केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह से मुलाकात की।
इस दौरान जनरल वीके सिंह ने गर्म जोशी से मुख्यमंत्री योगी का स्वागत किया और मिजोरम की शॉल समेत अन्य सामान भेंट किया। इस मौके पर आरपी सिंह एवं जनरल वीके सिंह के निजी सचिव कुलदीप सिंह चौहान भी उपस्थित थे।
