Dainik Athah

पूर्व कैबिनेट मंत्री राजपाल त्यागी की कमी हमेशा खलती रहेगी: डा. पीएन अरोड़ा

अथाह संवाददाता
गजियाबाद। य
शोदा मेडिसिटी के चेयरमैन डा. पीएन अरोड़ा ने कहा कि गाजियाबाद में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. राजपाल त्यागी की कमी हमेशा खलती रहेगी।

डा. पीएन अरोड़ा ने कहा कि राजनीति में राजपाल जैसे नेता बिरले ही पैदा होते हैं। उन्होंने बागपत के मुकारी गांव से गाजियाबाद आने के बाद वकालत की और गाजियाबाद बार एसोसिएशन के सचिव, अध्यक्ष से लेकर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री तक का सफर तय किया। उन्होंने कहा कि राजपाल त्यागी से उनके निजी और पारिवारिक रिश्ते थे। वे चाहे किसी भी पद पर रहे हो हमेशा साधारण जीवन जीया। घमंड तो उन्हें छू भी नहीं पाया था। मंत्री रहते हुए भी वे घर के बड़े हॉल में पूरे क्षेत्र के लोगों से मिलते थे और सभी को संतुष्ट कर भेजते थे।

डा. पीएन अरोड़ा ने कहा कि राजपाल त्यागी के निधन से मुझे व्यक्तिगत क्षति हुई है जिसे शब्दों में बयां करना कठिन है। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके विधायक पुत्र अजीत पाल त्यागी अपने पिता के कदमों पर चलते हुए जिले व क्षेत्र के लोगों की सेवा करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *