Dainik Athah

पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी के निधन से पूरा पश्चमी उप्र शोकाकुल: केसी त्यागी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद के पूर्व सांसद, पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं जनता दल यू के सलाहकार केसी त्यागी ने पूर्व मंत्री राजपाल त्यागी के निधन पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निधन से पूरा पश्चिमी उत्तर प्रदेश शोकाकुल है।

केसी त्यागी शुक्रवार को राजपाल त्यागी को श्रद्धांजलि अर्पित करने हिंडन नदी स्थित शमशान घाट पर पहुंचे थे। इसके साथ ही उन्होंने बयान जारी कर कहा कि राजपाल त्यागी (भू.पू. मंत्री, उ.प्र. सरकार) के निधन से समूचा प. उ.प्र. शोकाकुल है। उन्होंने लंबे समय तक इन क्षेत्रों की राजनीति को प्रभावित किया और अपने प्रयासों से समाज के अंतिम आदमी तक को प्रभावित करने का काम किया। उन्होंने कहा कि मुरादनगर विधानसभा क्षेत्र में हुए विकास कार्य इसका जीता जागता प्रमाण है।

केसी त्यागी ने कहा कि कई अवसरों पर उनके साथ काम करने का मुझे सौभाग्य प्राप्त हुआ। वे लग्नशील, कार्यशील व्यक्तित्व के धनी थे। उनके परिवार के सभी सदस्यों के साथ मैं, मेरा परिवार एवं मेरा दल सभी दुखी हैं। ईश्वर से प्रार्थना है कि अपने चरण कमलों में उन्हें उचित स्थान दें। उनके द्वारा रिक्त स्थान की पूर्ति होना असंभव है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *