Dainik Athah

आपातकाल कांग्रेस की सत्ता लोलुपता और तानाशाही मानसिकता का प्रतीक: अरुण सिंह

  • आपातकाल की 50 वीं वर्षगांठ पर बोले भाजपा के राष्टÑीय महासचिव
  • कांग्रेस ने चारो स्तंभ को बंधक बना लिया था: अरूण सिंह

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के राष्टÑीय महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अरूण सिंह ने कहा कि आपातकाल कांग्रेस की सत्ता लोलुपता और तानाशाही का प्रतीक था। जो राहुल गांधी संविधान की प्रति हाथ में लेकर चलते हैं उन्होंने खुद तत्कालीन प्रधानमंत्री के हाथ से लेकर संसद का नोट ही फाड़ दिया।
भाजपा के राष्टÑीय महामंत्री अरूण सिंह शुक्रवार को आपातकाल की 50वीं वर्षगांठ पर आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि 1975 में लगाया गया आपातकाल कोई राष्ट्रीय संकट नहीं था, यह एक डरी हुई प्रधानमंत्री द्वारा अपनी कुर्सी बचाने के लिए देश को बंधक बनाने की साजिश थी। इंदिरा गांधी ने संविधान के अनुच्छेद 352 का दुरुपयोग कर लोकतंत्र को कुचला, प्रेस की स्वतंत्रता खत्म की, न्यायपालिका को अपंग किया और लाखों देशवासियों को जेल में डालकर देश को अंधकार युग में धकेल दिया।

अरूण सिंह ने कहा कि आज 50 वर्ष बाद भी कांग्रेस की मानसिकता में कोई अंतर नहीं आया है। 1975 में इंदिरा गांधी ने संविधान को रौंदा, आज वही प्रवृत्ति राहुल गांधी और उनके नेतृत्व में दिखाई देती है। आज भी प्रेस पर हमले होते हैं, विचारधारा के आधार पर मुकदमे दर्ज होते हैं, और डिजिटल माध्यम से एक नई डिजिटल इमरजेंसी थोपी जा रही है।

भाजपा के राष्टÑीय महामंत्री ने कहा शाह आयोग ने भी स्पष्ट कहा था कि आपातकाल पूरी तरह एक राजनीतिक षड्यंत्र था, जिसका कोई संवैधानिक आधार नहीं था। लेकिन कांग्रेस ने न तो आज तक माफी मांगी, न ही शर्मिंदगी दिखाई। उल्टे, आज भी जब गांधी परिवार पर भ्रष्टाचार की जांच होती है, कांग्रेस ‘लोकतंत्र खतरे में है’ का शोर मचाने लगती है। उन्होंने कहा कि उस समय केंद्र सरकार के इशारे पर अधिकारी तय करते थे कि अखबारों में क्या छपेगा और क्या नहीं। आठ से दस साल तक के बच्चों की भी नसबंदी करवा दी जाती थी। इसके साथ ही उन्होंने कहा तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष ने संजय गांधी को तो स्वामी विवेकानंद बता दिया था।
एक सवाल के जवाब में उन्होंने इटावा में जातीय संघर्ष की निंदा की। इस मोके पर मुख्य रूप से भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक, सांसद अतुल गर्ग, मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, विधायक संजीव शर्मा, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, जिलाध्यक्ष चैन पाल सिंह, पूर्व महापौर आशु वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, तरूण शर्मा उपस्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *