
अथाह ब्यूरो,
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े, प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह सहित भाजपा परिवार ने माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी पूज्यनीय माता जी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान देने की प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की है।राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावडे ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की माताजी के देवलोकगमन का समाचार अत्यंत दुःखद है। माँ का जाना जीवन की ऐसी अपूरणीय क्षति है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं है। इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ आपके साथ हैं।ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केन्द्रीय वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूजनीय माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी का स्वर्गवास अत्यंत दुःखद एवं हृदय को व्यथित करने वाला है। मां का दुनिया से जाना जीवन की ऐसी क्षति है, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। दुःख की इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी व समस्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने का संबल प्रदान करें।प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माताजी श्रीमती सावित्री देवी जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।मातृशक्ति का स्नेह और आशीर्वाद जीवन की सबसे अनमोल धरोहर होती है। इस कठिन समय में मेरी गहरी संवेदनाएं माननीय मुख्यमंत्री जी एवं उनके समस्त शोकाकुल परिजनों के साथ हैं।प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा माननीय मुख्यमंत्री जी एवं परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी की पूज्य माता जी के निधन पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश राणा, सत्यपाल सैनी, ब्रज बहादुर, डॉ. धर्मेन्द्र सिंह, मोहित बेनीवाल, देवेश कोरी, प्रियंका रावत, दुर्विजय शाक्य, रमेश सिंह, नीरज सिंह, अर्चना मिश्रा, पूजा पाल, शंकर गिरी, कामेश्वर सिंह, डॉ कृतिका अग्रवाल, सुरेश मौर्य, राजेश यादव, कृष्ण बिहारी राय, आलोक गुप्ता, प्रदेश महामंत्री रामप्रताप सिंह चौहान, गीता शाक्य, अभिजात मिश्रा, उपेन्द्र रावत, संजय राय, शंकर लोधी, दिलीप पटेल, राजेश चौधरी, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, बसंत त्यागी, शिवभूषण सिंह, सहजानंद राय, अंकुर शर्मा, अनिल यादव, अवधेश श्रीवास्तव, विजय राजभर, प्रमेन्द्र जांगड़ा विश्वकर्मा, किरण लोधी निषाद, राकेश बिंद, संचिता सिंह चौहान, रंजनी पाण्डेय, राहुल वाल्मीकि, महामेधा नागर, दीपमाला संतोषी, सुहासिनी जायसवाल, यतेन्द्र शर्मा, आकांक्षा सोनकर, मुख्यालय प्रभारी गोविन्द नारायण शुक्ला, कार्यालय मंत्री भारत दीक्षित, कार्यालय सह-मंत्री अतुल अवस्थी व लक्ष्मण सिंह सहित पार्टी के सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने शोक संवेदना व्यक्त की।
