- मंडल कमेटियां घोषित होने के बाद भाजपा में बगावत के सुर तेज
- मोदीनगर शहर मंडल मंत्री हिमांशु थापर ने कहा वह कार्यकर्ता बनकर करेंगे काम
- त्यागी, पंजाबी और ठाकुर समाज की उपेक्षा का उठाया मुद्दा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद/ मोदीनगर। गाजियाबाद जिला भाजपा में मंडल कमेटियों के गठन के बाद अब तक दबे सुर में अथवा सोशल मीडिया पर विरोध हो रहा था, लेकिन अब कार्यकर्ता खुलकर कमेटी गठन के विरोध में आ गये हैं। अनेक आरोप लगाने के साथ ही मोदीनगर शहर भाजपा मंडल मंत्री हिमांशु थापर ने अपने पद से त्याग पत्र दे दिया है।
बता दें कि भाजपा ने मोदीनगर में जिले में मंडल कमेटियों की घोषणा की थी। इसके बाद से जिलाध्यक्ष एवं जिला प्रवासी पर सोशल मीडिया पर आरोप लगने शुरू हो गये थे। लेकिन अब खुली बगावत शुरू हो गई है। भाजपा मोदीनगर शहर मंडल मंत्री हिमांशु थापर ने अनेक आरोपों के साथ पार्टी में मंडल मंत्री के पद से त्याग पत्र दे दिया है। इसके साथ ही उन्होंने बिंदुवार अनेक मुद्दे भी उठाये।
थापर ने त्याग पत्र में कहा कि वे पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता हैं और 2019 से अभी तक मोदीनगर शहर मंडल टीम में मंडल मंत्री रहे हैं। मैंने पूरी निष्ठा से पार्टी की सेवा की है और जीवन भर करता रहूंगा। उन्होंने इसके साथ ही मुद्दा उठाया कि क्या राष्ट्र एवं प्रदेश द्वारा बनाये गये नियमों को ध्यान में रखते हुए मण्डल अध्यक्ष एवं मण्डल टीम का गठन किया गया, भाजपा कार्यकर्ता वाली पार्टी है लेकिन इस बार जिला गाजियाबाद के सभी मंडलों की टीमे परिवारवाद से ग्रसित क्यों हैं, प्रदेश के नियम अनुसार मण्डल अध्यक्ष की आयु सीमा 35 से 45 वर्ष होनी चाहिए, क्या मोदीनगर विधानसभा के मण्डलों में इसी नियम के अनुसार मण्डल अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इसके साथ ही उन्होंने पूछा कि 65 वर्ष से ज्यादा आयु वाले लोगों को मण्डल महामंत्री क्यों बनाया गया जबकि जिलाध्यक्ष की भी अधिकतम आयु 60 वर्ष।
बाक्स
परिवारवार हावी, त्यागी, पंजाबी, ठाकुरों की उपेक्षा
मंडल मंत्री ने इसके साथ ही पूछा कि क्या राष्ट्र एवं प्रदेश के सभी नियम निष्ठावान कार्यकतार्ओं के लिए है। उन्होंने मंडल कमेटियों में परिवारवाद का मुद्दा उठाते हुए कहा कि परिवारवाद, चाटुकार और सिफारिशी कार्यकतार्ओं के लिए कोई नियम है या नहीं क्या मोदीनगर शहर मंडल टीम में सभी समुदाय के लोगों को शामिल किया गया हैं। इतना ही नहीं उन्होंने मोदीनगर में त्यागी, वैश्य और ठाकुर समाज की उपेक्षा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि क्या मोदीनगर शहर मंडल में ठाकुर और त्यागी समाज की आबादी नहीं है, क्या पंजाबी और वैश्य (अग्रवाल) समुदाय के लोगों को उचित पद मिले। जबकि, इन दोनों समुदायों के लोग भाजपा को 100 प्रतिशत वोट देते हैं, फिर भी सभी मंडलों में इन दोनों समुदायों की उपेक्षा क्यों की गई।
पार्टी विरोधियों को पदों से नवाजे जाने पर सवाल उठाते हुए पूछा है कि पार्टी के पदों पर रहते हुए 2023 निकाय चुनाव में पार्टी के विरुद चुनाव लड़ने वालों को टीम में क्यों शामिल किया गया तथा पार्टी के पदों पर रहते हुए विपक्षी पार्टी को 2022 में विधानसभा चुनाव लड़वाने वालों को टीम में क्यों शामिल किया गया।
बाक्य
आधे शहर के लिए मात्र दो कार्यकर्ता
त्याग पत्र में सवाल उठाया गया कि बस स्टैन्ड मोदीनगर से स्टील तक पूरी टीम में 13 कार्यकर्ता और गोविन्दपुरी से बस स्टैन्ड मोदीनगर तक दो कार्यकर्ता पदाधिकारी बनाए गए। उन्होंने पुराने कार्यकर्ताओं का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पुराने कार्यकतार्ओं की उपेक्षा की गई है जिसके कारण पुराने कार्यकर्ता में रोष है सभी मंडलों में चर्चा का विषय बना हुआ है। जब कोई कार्यकर्ता कुछ कहना चाहता है तो उसे कुछ भी कहने नहीं दिया जाता है और यह कहकर चुप करा दिया जाता है कि यह कहने के लिए उचित मंच नहीं है ऐसा क्यों।
हिमांशु थापर ने पत्र में कहा कि भाजपा पहले सबको साथ लेकर चलती थी, लेकिन अब भाजपा कुछ खास लोगों के कहे अनुसार काम कर रही है और कार्यकर्ता को घर बैठाने का काम भी इन्हीं लोगों द्वारा किया जा रहा है। हर बार की तरह इस बार भी मोदीनगर शहर मंडल टीम में पंजाबी समुदाय की उपेक्षा की गई जिस के कारण पंजाबी समाज में रोष है। मैं अपने पंजाबी समाज की सहमति से भाजपा मोदीनगर शहर मंडल मंत्री पद से इस्तीफा दे रहा हूं। उन्होंने कहा वे पार्टी का निष्ठावान कार्यकर्ता बनकर जीवन भर पार्टी की सेवा करते रहेंगे।
हिमांशु थापर ने अपने त्यागी पत्र की प्रति भाजपा के राष्टीÑय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष, क्षेत्रीय अध्यक्ष भाजपा पश्चिम उत्तर प्रदेश के साथ ही पूर्व एवं निवर्तमान जिलाध्यक्षों को भी भेजा है।

क्या कहते हैं भाजपा जिलाध्यक्ष
यह पार्टी संगठन का मामला है। ऐसे मामलों से अखबार वालों को दूर रहना चाहिये। पता नहीं क्यों अखबार वाले संगठन के मामलों को प्रकाशित करते हैं। इस मामले में मुझे कुछ नहीं कहना।
चैनपाल सिंह, जिलाध्यक्ष भाजपा गाजियाबाद