Dainik Athah

आपातकाल के 50 वें वर्ष में आपातकाल की भयावहता, क्रूरता, दमन पर कांग्रेस को घेरेगी भाजपा: विजय बहादुर पाठक

राष्टÑीय महामंत्री अरुण सिंह गाजियाबाद, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे आगरा और पंकज सिंह गौतमबुद्धनगर में खोलेंगे आपातकाल में कांग्रेस की कलई

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी आपातकाल के 50वें वर्ष में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से आपातकाल की भयावहता, क्रूरता एवं दमन की कांग्रेसी नीति को लोक दरबार में लेकर पहुंचेगी। भाजपा 25 जून को जिला स्तर पर संगोष्ठियों के माध्यम से लोकतांत्रिक संस्थाओं, प्रेस की स्वतंत्रता, न्यायपालिका और देश के नागरिकों के मौलिक अधिकारों को कुचलने वाले आपातकाल के काले अध्यायों पर संवाद करेगी। इसके साथ ही आपातकाल में रक्तरंजित लोकतंत्र को जिला स्तर पर प्रदर्शनियों के माध्यम से जनमानस तक पहुंचाएगी। युवा मोर्चा तथा महिला मोर्चा मॉक पार्लियामेंट कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस की दमनकारी सोच व अहंकार से बिना किसी संवैधानिक औचित्य के आपातकाल लगाने के निर्णय को युवा एवं महिलाओं के बीच पहुंचाने का काम करेंगे। पार्टी प्रेस कान्फ्रेन्स करके मीडिया के माध्यम से जनता तक आपातकाल का सत्य पहुंचाने का काम भी करेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लखनऊ तथा प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी 25 जून को मुरादाबाद में संगोष्ठी को संबोधित करते हुए लोकतंत्र के काले अध्याय आपातकाल पर जनसंवाद करेंगे। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य प्रतापगढ़ तथा प्रयागराज, ब्रजेश पाठक बाराबंकी में 25 जून काला दिवस पर संगोष्ठियों को संबोधित करेंगे। जबकि केन्द्रीय मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ कानपुर, कृष्णपाल गुर्जर मेरठ, पूर्व उपमुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा नोएडा, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डा. रमापति राम त्रिपाठी संतकबीरनगर, डॉ महेन्द्र नाथ पाण्डेय गाजीपुर, स्वतंत्र देव सिंह ललितपुर में आपातकाल में बंधक बनाए गए लोकतंत्र का आहत स्वर लोकदरबार में लेकर पहुंचेंगे।
प्रदेश उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने बताया कि प्रदेश सरकार के मंत्री बेबी रानी मौर्य वाराणसी, लक्ष्मी नारायण चौधरी हाथरस, जयवीर सिंह फरूर्खाबाद, नंदगोपाल गुप्ता नन्दी बांदा, अनिल राजभर चन्दौली, राकेश सचान बलरामपुर, एके शर्मा भदोही, दारा सिंह चौहान गोण्डा, नीतिन अग्रवाल लखीमपुर, कपिल देव अग्रवाल सुल्तानपुर, गुलाब देवी बदायूं, जेपीएस राठौर बरेली, दयाशंकर सिंह देवरिया, दयाशंकर मिश्र दयालु बलिया, दिनेश खटीक शामली, संजय गौड़ लालगंज, जसवंत सैनी बागपत, राकेश राठौर महोबा, विजय लक्ष्मी गौतम महराजगंज में आपातकाल पर आयोजित संगोष्ठियों को संबोधित करेंगे।
पाठक ने बताया कि प्रदेश उपाध्यक्ष पंकज सिंह गौतमबुद्धनगर, सलिल विश्नोई औरैया, सत्यपाल सिंह सैनी सम्भल, नीलम सोनकर मऊ, कमलावती सिंह कानपुर देहात, बृज बहादुर अमेठी, सुनीता दयाल बुलंदशहर, दिनेश कुमार शर्मा मथुरा जिला, पद्मसेन चौधरी श्रावस्ती, मोहित बेनिवाल सहारनपुर, धर्मेन्द्र सिंह चित्रकूट, देवेश कुमार कोरी हमीरपुर, प्रदेश महामंत्री गोविन्द नारायण शुक्ला बस्ती, अनूप गुप्ता फिरोजाबाद, संजय राय सीतापुर, सुभाष यदुवंश हापुड़, रामप्रताप सिंह चौहान इटावा, प्रदेश मंत्री शंकर गिरि मछलीशहर, डॉ चन्द्रमोहन सिंह अमरोहा, मीना चौबे आजमगढ़, पूनम बजाज एटा, शिवहरे अलीगढ़, शंकर लोधी हरदोई, अनामिका चौधरी मीरजापुर, अभिजात मिश्रा कन्नौज, अमित वाल्मीकि बहराइच, शिवभूषण सिंह अयोध्या, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह कुशीनगर, प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति मोर्चा श्री संजय गौड़ जौनपुर में आपातकाल पर आयोजित संगोष्ठियों में संवाद करेंगे।
विजय बहादुर पाठक ने बताया कि सांसद बाबूराम निषाद रायबरेली, सीमा द्विवेदी कौशाम्बी, विजय पाल सिंह तोमर बिजनौर, बृजलाल अम्बेडकरनगर, प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री अशोक कटारिया रामपुर, पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह चौधरी पीलीभीत, प्रकाश शर्मा जालौन, पूर्व प्रदेश महामंत्री सुब्रत पाठक मैनपुरी, अश्वनी त्यागी उन्नाव, क्षेत्रीय अध्यक्ष दुर्विजय सिंह शाक्य कासगंज, सहजानंद राय गोरखपुर, पूर्व क्षेत्रीय अध्यक्ष रजनीकांत महेश्वरी शाहजहांपुर में संगोष्ठियों के माध्यम से आपातकाल का रक्तरंजित इतिहास लेकर पहुंचेंगे।
इसी क्रम में जानकारी देते हुए पाठक ने बताया कि 26 जून को केन्द्रीय मंत्री वसुंधरा राजे आगरा तथा 27 जून को पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री अरूण सिंह गाजियाबाद व बीएल वर्मा झांसी में संगोष्ठियों को संबोधित करेंगे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *