अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, महान राष्ट्रभक्त डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी गाजियाबाद द्वारा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क, इंडस्ट्रियल एरिया में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व भाजपा महानगर अध्यक्ष श्री मयंक गोयल ने किया।
इस अवसर पर डॉ. मुखर्जी को पुष्पांजलि अर्पित करते हुए मयंक गोयल ने कहा कि डॉ. मुखर्जी का बलिदान भारत की एकता और अखंडता के लिए था। उन्होंने ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान, दो निशान नहीं चलेंगे’ का नारा देकर देश की आत्मा को झकझोर दिया। हम सभी को उनके राष्ट्रवादी विचारों को आत्मसात कर कार्य करना चाहिए।

“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत किया गया पौधारोपण,कार्यक्रम के समापन पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल ने कार्यकर्ताओं के साथ पौधारोपण किया।

इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व महापौर आशु वर्मा, विधायक संजीव शर्मा, किसान नेता कृष्णवीर चौधरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्री राजा वर्मा, पूर्व अध्यक्ष अमर दत्त शर्मा, महेश अग्रवाल, सरदार एस.पी. सिंह, वीरेश्वर त्यागी, राजेश्वर प्रसाद, अतुल जैन, महामंत्री राजेश त्यागी, बॉबी त्यागी, कामेश्वर त्यागी, धीरज शर्मा, अमित त्यागी,अश्वनी शर्मा, प्रदीप चौधरी सहित अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी पार्क में पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और आमजन ने भारी संख्या में भाग लेकर डॉ. मुखर्जी को श्रद्धांजलि अर्पित की और राष्ट्र सेवा के उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प दोहराया।
