Dainik Athah

भाजपा की राजनीति तुष्टीकरण की नहीं, वंचित वर्ग के सशक्तिकरण की है:धर्मपाल सिंह

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने आगरा में अनुसूचित जाति संवाद कार्यक्रम में जिले एवं महानगर के अनुसूचित जाति के पार्टी पदाधिकारियों और नेताओं के साथ संवाद किया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि बाबा साहेब डा. भीमराव आम्बेडकर द्वारा लिखित संविधान और उनके आदर्श ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीके नेतृत्व में भाजपा सरकार की शासन-नीति का आधार है। उन्होंने कहा कि भाजपा की राजनीति तुष्टिकरण नहीं बल्कि वंचित वर्ग के सशक्तिकरण पर केन्द्रित है। सपा व कांग्रेस वर्षों से अनुसूचित व वंचित समाज के साथ छल करते आए हैं। उन्होंने अनुसूचित वर्ग का वोट लिया और सत्ता में रहते हुए सिर्फ नेहरू-गांधी परिवार तथा सैफई परिवार की राजनीतिक व आर्थिक उन्नति के लिए काम किया। धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा परिवार में समानता, सम्मान और सहभागिता का सिद्धान्त निहित है और यही सिद्धान्त भाजपा सरकार ने सबका साथ, सबका विकास की नीति के साथ आत्मसात किया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीने बाबा साहेब से जुडे़ स्थानों को पंचतीर्थ के रूप में विकसित कर उन स्थानों को राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बनाया है। मोदीने स्वच्छता कर्मियों के पैर धुला कर विश्व को संदेश दिया कि भारतीय संस्कृति में कोई भी व्यक्ति और कोई भी कार्य छोटा नहीं होता। मोदीने 25 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाकर संविधान निमार्ता को कृतज्ञ राष्ट्र की ओर से नमन किया है। मोदी सरकार ने बाबा साहेब के सामाजिक न्याय के सिद्धान्त पर चलते हुए सरकार की प्रत्येक योजना को गरीब, वंचित वर्ग को समर्पित किया है। जिसका सबसे अधिक लाभ अनुसूचित समाज को हुआ है।

उन्होंने कहा कि भाजपा आरक्षण सहित अनुसूचित वर्ग के सभी संवैधानिक अधिकारों के साथ पूरी मजबूती के साथ है और उन्हें व्यवहारिक रूप से सशक्त भी किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *