अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। एक महिला की जान बचाने के लिए नदी में कूदे यातायात पुलिस कर्मियों की बहादुरी की प्रदेश के समाज कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने सराहना करते हुए इस दौरान जान गंवाने वाले पुलिसकर्मी की मृत्यु पर दुख व्यक्त किया।जिले के प्रभारी मंत्री असीम अरुण ने दैनिक अथाह के मंथन को पढ़ने के बाद गाजियाबाद के पुलिस कमिश्नर जे रविन्द्र गौड को फोन कर घटना की जानकारी ली और दोनों पुलिस कर्मियों की बहादुरी की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने बहादुर पुलिस कर्मी अंकित तोमर के निधन पर दुख जताया। उन्हें जे रविन्द्र गौड ने बताया कि अंकित तोमर अलीगढ़ का रहने वाला था। असीम अरुण ने बताया कि वे अलीगढ़ अंकित तोमर के घर भी जाएंगे।