Dainik Athah

मोदीनगर, खोड़ा, मुरादनगर के अधिशासी अधिकारी बदले

प्रदेश में बड़ी संख्या में नगर पालिक अधिशासी अधिकारियों के तबादले

  • अभिषेक मोदीनगर, शालिनी मुरादनगर एवं समीर खोड़ा पहुंचे

  • अथाह संवाददाता
    गाजियाबद।
    नगर विकास विभाग ने एक ही जिले में लंबे समय से तैनात अधिशासी अधिकारियों (ईओ) का तबादला कर दिया है। इन बंपर तबादलों में मोदीनगर, मुरादनगर के साथ ही खोड़ा मकनपुर के अधिशासी अधिकारी बदल गये हैं।
    जानकारी के अनुसार नगर विकास विभाग ने बीती रात करीब छह दर्जन से ज्यादा अधिशासी अधिकारियों के तबादले कर दिये। इस सूची में मोदीनगर में तैनात नरेंद्र मोहन मिश्रा को गौतमबुद्धनगर जिले की दादरी नगर पालिका में भेजा गया है। मुरादनगर में तैनात डा. शैलेंद्र कुमार सिंह को हापुड़ जिले की पिलखुवा नगर पालिका भेजा गया है, वहीं दादरी में ईओ पद पर तैनात कुमारी शालिनी गुप्ता को मुरादनगर में नयी तैनाती दी गई है। रामपुर जिले की स्वार नगर पालिका से अभिषेक कुमार को मोदीनगर भेजा गया है। इतना ही नहीं खोड़ा मकनपुर नगर पालिका से अवनीश कुमार शुक्ला को सहारनपुर की गंगोह नगर पालिका भेजा गया है। शामली जिले की कैराना नगर पालिका में तैनात समीर कश्यप को खोड़ा मकनपुर नगर पालिका में भेजा गया है।
    बता दें कि 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले किसी भी जिले में तीन वर्ष अथवा उससे अधिक अवधि से तैनात अधिकारियों का लगातार तबादला हो रहा है, इसी क्रम में अब नगर पालिकाओं के अधिशासी अधिकारियों का तबादला किया गया है। शालिनी गुप्ता एवं अभिषेक कुमार जिले में पहले भी तैनात रह चुके हैं। अब उनकी नये सिरे से तैनाती की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *