Dainik Athah

अभीयान चलाकर पालिका कर्मचारियों ने गंग नहर पुल पर की सफाई, अथाह की खबर का असर

दैनिक अथाह की खबर को मुरादनगर पालिका चेयरमैन विकास तेवतिया ने लिया गंभीरता से

अथाह संवाददाता
मुरादनगर।
मुरादनगर नगर पालिका परिषद ने अभियान चलाकर मुरादनगर गंग नहर पुल पर फैली पूजा सामग्री को साफ करवाया। सफाई के लिए करीब दो घंटे अभियान चला।
बता दें कि दैनिक अथाह ने 27 अक्टूबर के अंक में ‘यह कैसी पूजा पद्धति, सड़क किनारे डाल रहे पूजा सामग्री, हो रहा अपमान’ शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया।

इस खबर में बताया गया था कि कैसे नवरात्र के बाद पूजा सामग्री को गंग नहर पुल पर ही श्रद्धालुओं ने फैंक दिया था। इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही थी। इसका कारण यह था कि पूजा सामग्री लोगों के पैरों से कुचली जा रही थी।

इस खबर को गंभीरता से लेते हुए मुरादनगर नगर पालिका चेयरमैन विकास तेवतिया ने मंगलवार सुबह ही नगर पालिका के सफाई कर्मचारियों को आदेश दिया कि पुल के ऊपर से पूजा सामग्री को पूरी तरह से साफ किया जाये।

इसके बाद मंगलवार को दोपहर 12 से दो बजे तक नगर पालिका के सफाई कर्मचारी ट्रैक्टर ट्राली के साथ गंग नहर पुल पर पहुंचे एवं पुल की पूरी तरह से सफाई की। इसकी लोगों ने सराहना भी की तथा विकास तेवतिया का आभार जताया।

पालिका

दैनिक अथाह ने सही मुद्दा उठाया है। पूजा सामग्री को इस प्रकार फैंकने से उसका अपमान होता है तथा पुण्य के स्थान पर पाप लगता है। समाचार पढ़ने के बाद ही पुल की पूरी तरह से सफाई करवाई गई एवं पूजा सामग्री को हटवाया गया।

विकास तेवतिया, चेयरमैन नगर पालिका परिषद मुरादनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *