Dainik Athah

अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वालों पर कसेगा शिकंजा

डीएम ने दिये निर्देश: जीडीए, नगर निगम, रजिस्ट्री दफ्तराें से जुटाये जायेंगे आंकड़े

गाजियाबाद। जिले में अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वालों पर प्रशासन ने नजर टेढ़ी कर दी है। अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वालों पर प्रशासन अब शिकंजा कसेगा।

जिलाधिकारी डा. अजय शंकर पांडेय ने माफियाओं पर शिकंजा कसने एवं जिलास्तर पर कार्यवाही के लिए अपर जिलाधिकारी प्रशासन को इसके लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। उन्होंने अपर जिलाधिकारी को निर्देश दिए कि वे जिले के सभी रजिस्ट्री कार्यालयाें, तहसीलों, जीडीए, नगर निगम, नगर पालिकाओं, नगर पंचायतों, औद्योगिक विकास प्राधिकरण से संपर्क एवं समन्वय स्थापित कर अनुचित तरीके से अर्जित संपत्तियों के संबंध में जानकारी एकत्र कर कर जिलाधिकारी को उपलब्ध करायेंगे।

जिलाधिकारी ने कहा कि अवैध रूप से संपत्ति अर्जित करने वालों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई की जायेगी। सूत्रों के अनुसार प्रशासन की नजर माफियाओं के साथ ही अन्य अपराधियों पर भी है। प्रदेश सरकार के इशारे पर यह कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *