Dainik Athah

भाजपा सरकार में गाजियाबाद का हुआ है चहुंमुखी विकास: नरेन्द्र कश्यप

  • उत्कर्ष के 8 वर्ष थीम पर आयोजित त्रिदिवसीय मेला का राज्यमंत्री नरेन्द्र कश्यप ने किया उद्घाटन
  • सबका साथ-सबका विकास हेतु भाजपा सरकार संकल्पित: कश्यप
  • हमारी सरकार का लक्ष्य है कि 2029 तक उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था में नम्बर-1 पर होगा: नरेन्द्र कश्यप

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
जिला प्रशासन ने प्रदेश सरकार की ”सेवा, सुरक्षा व सुशासन नीति” के 8 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में ”उत्कर्ष के 8 वर्ष” थीम पर कविनगर रामलीला मैदान में ”मेला व प्रदर्शनी” का उद्घाटन मुख्य अतिथि नरेन्द्र कश्यप राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के द्वारा फीता काटकर त्रिदिवसीय मेला का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष ममता त्यागी, सदर विधायक संजीव शर्मा, लोनी विधायक नन्दकिशोर गुर्जर, भाजपा महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल व जिलाधिकारी दीपक मीणा, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल, डिप्टी चीफ वार्डन ललित जायसवाल सहित अन्य गणमान्य लोगों की उपस्थित रही।

मुख्य अतिथि नरेन्द्र कश्यप राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार के मेले में पहुंचने पर स्कूली छात्राओं द्वरा बैण्ड बजाकर स्वागत किया गया। राज्यमंत्री द्वारा विभागों द्वारा लगाई गये 80+ प्रदर्शनियों का अवलोकन किया गया। जिसमें नगर निगम गाजियाबाद, गाजियाबाद विकास प्राधिकरण, सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गाजियाबाद, जिला कारागार, वानिकी विभाग, शिक्षा विभाग, खाद्य एवं पूर्ति विभाग, समाज कल्याण, पर्यटन विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा स्टॉल लगाये गये। नरेन्द्र कश्यप का जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया। उसके बाद नरेंद्र कश्यप ने द्वीप प्रज्जवलित कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान कलाकारों द्वारा दुर्गा स्तुति, स्वागत गीत, महाकुम्भ पर केन्द्रीय लघु फिल्म, प्रदेश सरकार के सफल 8 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष लघु फिल्म, नुकक्ड नाटक आदि प्रस्तुत किये गये। नरेन्द्र कश्यप ने अपने सम्बोधित में कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता के लिए आज का दिन विशेष दिवस है, आज योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश सरकार के सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण हुए है। मोदी जी के निर्देशन व योगी जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश जो 2017 से पूर्व अर्थव्यवस्था में 7 नम्बर पर था वो आज 2 नम्बर पर है। हमारी सरकार का लक्ष्य है कि 2029 तक उत्तर प्रदेश अर्थव्यवस्था में नम्बर—1 पर होगा।

उत्तर प्रदेश के साथ—साथ जनपद गाजियाबाद में चहुंमुखी विकास है, यहां एयरपोर्ट, मैट्रो, नमो भारत ट्रेन, ऐलिवेटिड रोड़, मधुबन बापू धाम, इन्द्रप्रस्थ योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना सहित अनेक विकास के कार्य हुए है। मोदी जी — योगी जी का लक्ष्य हर वर्ग, युवा, महिला, बच्चे, वृद्ध, गरीबों, असहाय के सेवा, सुरक्षा व विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है, जिसके अन्तर्गत अनेक योजनाऐं भी संचालित हैं। हमारा प्रयास है सबका साथ—सबका विकास। कार्यक्रम के दौरान हजारों की संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *