यूपी में भाजपा के बाद कांग्रेस के जिला और शहर अध्यक्षों का ऐलान


अथाह ब्यूरो
गाजियाबाद/लखनऊ। कांग्रेस पार्टी ने उत्तर प्रदेश के 133 जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्षों की घोषणा गुरुवार की शाम को सूची जारी कर की। यह घोषणा कांग्रेस पार्टी के जनरल सेक्रेटरी एवं सांसद केसी वेणुगोपाल की है।
गुरुवार की रात जारी की कई सूची के अनुसार गाजियाबाद के जिला अध्यक्ष पद पर डासना निवासी सतीश शर्मा को नियुक्त किया गया है वहीं महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पद पर वीर सिंह जाटव को नियुक्ति दी गई है। मोदीनगर नगर अध्यक्ष पद पर बृजेश कुमार सैनी को नियुक्त किया गया है। इसके अलावा गौतम बुद्ध नगर जिला अध्यक्ष पर दीपक भाटी एवं नोएडा महानगर अध्यक्ष पद पर मुकेश यादव हापुर जिला अध्यक्ष राकेश त्यागी हापुड़ महानगर अध्यक्ष पर इरफान अहमद को नियुक्त किया गया है। कांग्रेस पार्टी ने जिला और महानगर अध्यक्ष की घोषणा करते समय पुराने कार्यकतार्ओं को तवज्जो दी है जो की जारी सूची से पता लगता है।
यूपी में भाजपा के बाद कांग्रेस ने भी जिला और शहर अध्यक्षों का ऐलान कर दिया है। गुरुवार की रात कांग्रेस ने नामों का ऐलान कर दिया। सभी 75 जिलों में पदाधिकारियों का ऐलान कर दिया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि ज्यादातर पुराने लोगों को ही दोबारा जिम्मेदारी दी गई है। काफी लोगों का प्रमोशन भी हुआ है। महानगर अध्यक्ष को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। अच्छा काम करने वाले जिन जिला अध्यक्षों को हटाया गया है, उन्हें कांग्रेस प्रदेश कमेटी में लेने की बात कही जा रही है।
लखनऊ में जिला अध्यक्ष की कमान रुद्र दमन सिंह को दी है। वाराणसी में फिर से राघवेंद्र चौबे को महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। गाजीपुर में तीसरी बार सुनील राम जिलाध्यक्ष बने हैं। शहर अध्यक्ष पर भी फिर से संदीप विश्वकर्मा को जिम्मेदारी मिली है। इसी तरह बलिया में उमाशंकर पाठक को दूसरी बार जिलाध्यक्ष की कमान मिली है। मिजार्पुर में भी जिला और महानगर अध्यक्षों को रिपीट किया गया है। शिवकुमार पटेल को जिला कांग्रेस और राजन पाठक को शहर अध्यक्ष की दोबारा जिम्मेदारी मिली है।
जौनपुर में डॉ प्रमोद कुमार सिंह को जिलाध्यक्ष और मो. आरिफ को शहर अध्यक्ष बनाया गया है। बस्ती में जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी विश्वनाथ चौधरी को सौंपी गई है। झांसी में कांग्रेस ने देशराज रिछारिया को जिला अध्यक्ष बनाया है। ललितपुर में दया राम रजक, जालौन में अरविंद सेंगर और महोबा में संतोष धुरिया को जिलाध्यक्ष जिम्मेदारी दी गई है। प्रयागराज में तीन अध्यक्ष बनाए हैं। महानगर कांग्रेस कमेटी की जिम्मेदारी पार्टी के पुराने नेता फुजैल हाशमी को सौंपी गई है। गंगापार में अशफाक अहमद जिला अध्यक्ष बनाए गए हैं और यमुनापार में अशोक पटेल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सहारनपुर में संदीप राणा, शामली में अखलाक पहलवान, संभल में हाजी मोहम्मद तुर्की, मुरादाबाद में विनोद गुंबेर, अमरोहा में ओमकार कटारिया, हापुड़ में राकेश त्यागी, मेरठ में गौरव भाटी, गौतमबुद्ध नगर में दीपक भाटी, बागपत में लव कश्यप, कासगंज में राजेंद्र कश्यप, अलीगढ़ में ठाकुर सोमवीर सिंह, बुलंदशहर में जियाउर्रहमान, मथुरा में मुकेश धनगर, एटा में हाजी आशिक हुसैन, हाथरस में विवेक कुमार उपाध्याय और आगरा में रामनाथ सिकरवार को जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है।