Dainik Athah

कंबोडिया के सिविल सेवकों का जिला प्रशासन के अधिकारियों ने किया भव्य स्वागत

सार्वजनिक नीति और शासन के कार्यों के सम्बंध में अधिकारियों ने दी जानकारी

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
एनसीजीजी, मसूरी और नई दिल्ली में 10वां ‘कंबोडिया के सिविल सेवकों के लिए सार्वजनिक नीति और शासन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम’ आयोजित कर रही है। इस संदर्भ में विभिन्न विभागों और जिला प्रशासन के अधिकारियों ने एनसीजीजी टीम के साथ कंबोडिया के 40 सिविल सेवकों का गाजियाबाद का दौरा एवं प्रशिक्षिण बैठक आहूत हुई।
विकास भवन में पहुंचने पर गार्ड आफ आनर देकर सिविल सेवकों को सम्मान दिया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देशन पर मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल के नेतृत्व में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा कंबोडिया के सभी 40 सिविल सेवकों का भव्य स्वागत किया गया।
बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अभिनव गोपाल द्वारा राजस्व, विकास कार्यों सहित अन्य, एडीएम सिटी गम्भीर सिंह द्वारा प्रशासनिक, एसडीएम निखिल चक्रवर्ती द्वारा तहसील स्तरीय व एसीपी लिपि नगायच द्वारा पुलिस विभाग से सम्बंधित कार्यों सहित अन्य विभागों और अधिकारियों की भूमिका व जिम्मेदारियों के बारे में विस्तृत से जानकारी दी गयी।

इस दौरान कंबोडिया ग्रुप के सदस्यों ने सरकार/प्रशासन द्वारा वृद्धों, बेसहारा, असहाय लोगों की मदद, युवाओं को रोजगार में सहायता, गरीबों का उत्थान, महिला एवं बच्चों की सुरक्षा सहित अन्य बिन्दुओं पर प्रशन पूछे, जिसका सम्बंधित अधिकारियों द्वारा विस्तार से उत्तर दिया गया। इस बैठक में नेहरू वर्ल्ड स्कूल के 6—12वीं तक के छात्र—छात्रायें भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों ने कंबोडिया ग्रुप व प्रशासनिक अधिकारियों से विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

नेहरू वर्ल्ड स्कूल की तरफ से विद्यार्थियों ने भगवत गीता पुस्तक कंबोडिया ग्रुप के प्रत्येक सदस्य को भेंट की। कम्बोडिया ग्रुप का नेतृत्व करते हुए लाय सोफोरन ने सभी अधिकारियों को प्रतीक चिन्ह भेंट किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *