Dainik Athah

चुनाव प्रभारी- पूर्व मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की घोषणा

भाजपा महानगर अध्यक्ष बने मयंक गोयल



अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल को बनाया गया है उनकी घोषणा एक पार्टी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने की।
भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व महापौर दमयंती गोयल के पुत्र मयंक गोयल भाजपा के महानगर अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। भाजपा ने पहली बार एक समारोह आयोजित कर यह घोषणा की। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, मंडल अध्यक्ष एवं महानगर के पदाधिकारियों की मौजूदगी में यह घोषणा की गई।


कार्यकतार्ओं को दोपहर का समय राजनगर एक्सटेंशन स्थित एक फार्म हाउस में दिया गया था। लेकिन समय से पहले ही कार्यकर्ता पहुंचने लगे थे। किंतु चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह, सांसद अतुल गर्ग एवं मुरादनगर विधायक अजीत पाल त्यागी दोपहर 2:21 बजे पर कार्यक्रम पहुंचे। घोषणा से पहले विधायक अजीत पाल त्यागी एवं सांसद अतुल गर्ग ने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए संगठन की घोषणा के बाद एक जुट होकर घोषणा किए गए व्यक्ति को अपना अध्यक्ष मानने के लिए कार्यकतार्ओं को प्रेरित किया। इसके बाद चुनाव प्रभारी सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कार्यकतार्ओं का उत्साह बढ़ाया और घोषणा करने से पहले कार्यकतार्ओं से कहा कि इतनी आसानी से घोषणा नहीं करूंगा पहले आपको थोड़ा और इंतजार कर आऊंगा किंतु अगले ही पल उन्होंने कहा मेरे पास संगठन से मयंक गोयल का नाम आया है इसलिए मैं मयंक गोयल को गाजियाबाद महानगर अध्यक्ष घोषित करता हूं।


घोषणा होते ही पूरा कॉल मयंक गोयल जिंदाबाद के नारों से गुजरने लगा और कार्यकर्ता उत्साह के साथ फूलमाला और फूल के गुलदस्ते देकर मयंक गोयल का अभिवादन करने लगे। इससे पहले जहां कार्यक्रम एक व्यवस्था के तहत चल रहा था देखते ही देखते कार्यक्रम की सब व्यवस्था धारी की धरी रह गई और कार्यकर्ता मयंक गोयल की ओर बधाई देने के लिए बढ़ने लगे। यह सिलसिला घंटे भर चलता रहा उसके बाद भाजपा के नवनियुक्त महानगर अध्यक्ष मयंक गोयल भाजपा महानगर कार्यालय के लिए निकल चले। इस दौरान बड़ी संख्या में वरिष्ठ कार्य करता एवं मंडल प्रभारी तथा महानगर के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *