अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। होली (धुलंडी) के दिन शुक्रवार को ‘नमो भारत की सेवा’ की सेवाएं शाम चार बजे से शुरू होगी।
एनसीआरटीसी प्रबंध ने बताया कि होली पर न्यू अशोक नगर से मेरठ साउथ तक संचालित नमो भारत सेवाएं सुबह 6:00 बजे से शुरू नहीं होंगी। प्रबंधन के अनुसार नमो भारत की सेवायें होली के दिन शुक्रवार को शाम 4:00 बजे से शुरू होंगी, जो रात 10:00 बजे तक उपलब्ध रहेंगी।