Dainik Athah

फूलों की प्रदर्शनी का हुआ आगाज खिल उठा अपना शहर गाजियाबाद

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
लैण्डक्राफ्ट डवलपर्स प्रा०लि० द्वारा हॉर्टिकल्चर एण्ड पलोरिकल्चर सोसायटीज गाजियाबाद के सहयोग से ‘पलावर शो एवं चटकारे’ गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी ग्यारहवें फ्लावर शो का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष यह आयोजन 28 फरवरी, 2025 से 02 मार्च, 2025 समय दोपहर 12 बजे से रात्रि 10 बजे तक गोल्फलिंक्स, एन०एच०-24. गाजियाबाद में होगा। कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी दीपक मीणा के द्वारा किया गया। इस बार पर्यावरण/प्रदूषण के साथ-साथ आॅक्सीजन एवं इम्यूनिटी यूस्टर पौधे एवं योगा मुख्य आकर्षण का केन्द्र हैं। साथ ही साक्षरता, रीसाइक्लिंग सामग्री का उपयोग तथा कम्पोस्टिंग इत्यादि प्रमुखता से प्रदर्शित किये जा रहे हैं।

किचन गार्डन, हँगिंग गार्डन, अर्बन माइनिंग, टेरेस गार्डन, वर्टिकल गार्डन, लैण्डस्कैपिंग, विभिन्न प्रकार की मेडिसनल प्लांट्स, वायु शोधन करने वाले पौधे, बोनसाई, कैक्टस, सैलुलेण्डस, हाइपरसोनिक, स्वदेशी पुष्प, फल एवं रसायन रहित (अर्गेनिक) सब्जियों का प्रदर्शन किया गया है। फ्लावर शो में मनोरंजन एवं अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया है जैसे-नृत्य, योग साधना, सांस्कृतिक कार्यक्रम, गायन एवं फैशन शो, मेहंदी, टेटू, रंगोली, पतंग बाजी, झूले, वर्डस, बटर पलाई, विभिन्न प्रकार के स्टॉल आदि आकर्षण का केन्द्र हैं।
इस बार विशेष रूप से अर्बन गार्डिनिंग जैसे हाइड्रोपोनिक, एक्वापोनिक एवं एरोपोनिक के द्वारा पौधे किस प्रकार उगाये जा सकते हैं प्रदर्शित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पर्यावरण एवं सनातन का बहुत सुन्दरता से समायोजन किया गया है।

सनातन की दृष्टि से राम वन पथ गमन, समुद्र मन्थन, महाकुम्भ 2025, सुदर्शन चक्र, शंख, धनुषवाण के साथ-2 वैज्ञानिक दृष्टिकोण से सैटेलाइट, पर्यावरण आॅक्सीजन पार्लर, बटर पलाई, मोर, बत्तख, खरगोश, विभिन्न प्रकार की मछलियों एवं एक्जोटिक प्लान्ट के साथ 2 बहुत सुन्दर लैण्डस्केपिंग का मनमोहक प्रदर्शन किया गया है। फूलों की छटा तो निहारते बनती है। स्वाद का भी विशेष ध्यान रखा गया है।

मनोरंजन के साथ-साथ चटकारे में विभिन्न शहरों से फूड स्टॉल्स में मुख्य रूप से फत्ते की कचौड़ी, आगरा के मराठे, चाँदनी चौकी की जलेबी, नागपाल के छोले भठूरे एवं प्रमुख नगरीय स्वादिष्ट व्यंजन है। आयोजन भव्य, ज्ञानवर्धक, मनोरंजक एवं प्रेरणादायक होगा। बागवानी से सम्बन्धित वर्कशॉप का भी आयोजन किया गया है। कार्यक्रम में लैण्डक्राफ्ट तथा फ्लोरिकल्चर सोसाइटी गाजियाबाद के साथ-2, एकेजी इन्टीट्यूट, जीडीए, नगर निगम गाजियाबाद, नोएडा अथॉरिटी इत्यादि ने भी बहुत सुन्दर प्रस्तुति दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *