Dainik Athah

ई-मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से लाभार्थियों को मिलेंगे रोजगार के नये साधन: दीपक मीणा

हमें बताना है कि हम आत्मनिर्भर और सक्षम हैं: दीपक मीणा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग के माध्यम एवं इण्डियन आयल कम्पनी के सौजन्य से न्यूमोशन द्वारा लायन्स क्लब, कविनगर में जनपद के दिव्यांगजनों को बैट्री चालित व्हीलचेयर वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। आयोजनकतार्ओं द्वारा जिलाधिकारी को पुष्प गुच्छ भेंट कर एवं शॉल भेंट कर स्वागत व सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी दीपक मीणा ने आयोजनकतार्ओं की उपस्थित में द्वीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए जिलाधिकारी दीपक मीणा ने कहा कि इण्डियन आयल कम्पनी के सौजन्य से प्राप्त ई-मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल से आप लोगों के लिए रोजगार के नये—नये साधन प्राप्त होंगे। आप लोग आत्मनिर्भर बने इसी उद्देश्य से आप लोगों को ई-मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का लाभ मिला है। इण्डियन आयल कम्पनी द्वारा आप लोगों को रोजगार हेतु जोमैटो में भी लिंक किया गया है। अब आप लोगों पर एक विशेष जिम्मेदारी है कि आप लोगों को दिखाना है कि हम किसी साधारण इंसान से कम नहीं है, हम सक्षम व आत्मनिर्भर हैं, आप लोगों के ऐसे कार्यों से अन्य दिव्यांगजनों को भी प्रेरणा मिलेगी।

जिलाधिकारी ने लाभार्थियों को ई-मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल की प्रतीकात्मक चाबी भेंट करते हुए जनपद के 28 दिव्यांगजनों को ई-मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल का वितरण किया। लाभार्थी दिव्यांगजनों को जोमैटो में डिलवरी ब्वायज के रूप में कार्य करने हेतु जोमैटो टीम द्वारा उनका रजिस्ट्रेशन आदि कार्य पूर्ण किये गये। उक्त सभी लाभार्थिों को रोजगार दिये जाने के उद्देश्य से उक्त मोटराइज्ड इण्डियन आयल कम्पनी के सौजन्य से प्रदान की गयी है। कार्यक्रम में ई डी इण्डियन आयल, एम इण्डियन आयल, योगेन्द्र प्रताप सिंह जिला सूचना अधिकारी, सुधीर कुमार जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी, व यूमोशन के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *