गाजियाबाद। यूथ आइकॉन युवाओं के दिलों की धड़कन नीरज सिंह ने सभी के दिलों को छूने वाली पहचान बनाकर सभी के दिलों में आत्मसार कर नीरज भैया के रूप में अपने आप को स्थापित किया है। नीरज भैया ने राजनीति में सेवा परमोधर्म को आधार मानते हुए राजनीति के विशाल पटल पर अपने आप को स्थापित किया है। उनके परिश्रम की पराकाष्ठा के फलस्वरूप नीरज भैया को नित नए आयामों से जोड़ते हुए अहम जिम्मेदारी को सौंपा जाता है।

उसी कड़ी में अब नीरज भैया को उत्तर प्रदेश बॉक्सिंग फेडरेशन के निर्विरोध अध्यक्ष चुना गया है। उनकी इस घोषणा से पूरे देश के युवाओं एवं राजनीतिक घरानों में जोश एवं खुशी की लहर है। कल से ही बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नई जिम्मेदारी मिलने पर अकबर रोड दिल्ली आवास पर पहुंचकर भाजपा महानगर मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी एवं भाजपा नेता अजेंद्र चौधरी ने नीरज सिंह को बुके देकर मिठाई खिलाकर बधाई दी और शीर्ष नेतृत्व का आभार जताया।