Dainik Athah

नगर निगम के महिला शौचालय में लगी आटोमैटिक सेनेटरी नेपकिन मशीन

अथाह संवाददाता, गाजियाबाद। नारी शक्ति अभियान के क्रम में  गाजियाबाद नगर निगम के महिला शौचालय में आटोमैटिक सेनेटरी नेपकिन मशीन एव वेस्ट नेपकिन मशीन लगाई गई जिसमें 5 रु मशीन में डालने पर एक सेनेटरी नेपकिन निकलेगी, यह मशीन का उद्घाटन महापौर  आशा शर्मा , मुख्य विकास अधिकारी स्मिता लाल, एव नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा किया गया।

गुरुवार को नारी शक्ति कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महापौर आशा शर्मा ने सभी महिलाओं को सुरक्षित रहने के लिए हेल्पलाइन नंबर बताये साथ ही उनके आधिकार बताए जिससे वह अपने स्वाभिमान के साथ जीवन व्यतीत कर सके, इसी के साथ महापौर ने सभी महिलाओं को बताया कि नगर निगम के शौचालय में भी सेनेटरी नेपकिन मशीन लगाई गई हैं जिसको आप महिलाएं आसानी से प्रयोग कर सकती हैं केवल 5 रु में।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *