Dainik Athah

नवरात्र में उप्र परिवहन निगम की बसों में नया प्रयोग….देखे वीडियो

परिचालक महिला यात्रियों का स्वागत करने के साथ ही सुनाती है संदेश

यात्री संदेश सुनने के बाद बजाती है तालियां

संकल्प: महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए हम सदैव कटिबद्ध और तत्पर रहेंगे

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद। एक तरफ जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान के लिए मिशन शक्ति अभियान की शुरूआत की है, वहीं उनके नक्शे कदम पर चलते हुए उत्तर प्रदेश, उप्र परिवहन ने भी महिलाओं को सम्मान देने की नवरात्र में अनोखी पहल शुरू की है। अब बसों में परिचालक (कंडक्टर) महिला यात्रियों का सम्मान करने के साथ ही उन्हें संदेश भी पढ़कर सुनाती है।

उप्र परिवहन

साहिबाबाद डिपो के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक बीपी अग्रवाल ने बताया कि नवरात्र में परिवहन निगम ने पूरे प्रदेश में यह योजना शुरू की है जिसमें कंडक्टर महिला यात्रियों को संदेश पढ़कर सुनाते हैं। इस संदेश में कहा गया है कि शारदीय नवरात्र के शुभ अवसर पर समस्त मातृ शक्ति का अभिनंदन करते हैं।

शसक्त स्त्री, समृद्ध समाज का आधार है। महिलाएं हमारे समाज की स्तंभ है। हमारे आसपास सह्रदय बेटियां, संवेदनशील माताएं सक्षम सहयोगी के रूप में विभिन्न भूमिकाओं को बड़ी कुशलता एवं सौम्यता के साथ निभा रही है।

नारी सुरक्षा, नारी सम्मान एवं नारी स्वावलंबन के लिए समाज को जागृत करने के उद्देश्य से आप सभी सम्मानित यात्रियों से अनुरोध किया जा रहा है कि हम सब यह संकल्प लें ‘महिलाओं के सम्मान और सुरक्षा के लिए हम सदैव कटिबद्ध रहेंगे’।

इस संदेश को सुनने के बाद महिलाएं एवं अन्य यात्री तालियां बजाकर संदेश के प्रति हर्ष व्यक्त करते हैं। पिंक बसों में महिला परिचालक इस संदेश को पढ़कर सुनाती है।

उप्र परिवहन निगम ने नवरात्र में इस अभियान की शुरूआत प्रदेशभर में की है। यह संदेश 25 अक्टूबर तक बसों में पढ़ा जायेगा। इसके माध्यम से जहां महिलाओं में आत्म विश्वास जागृत किया जा रहा है, वहीं अन्य यात्रियों को यह अहसास करवाया जाता है कि महिलाओं की सुरक्षा एवं सम्मान करना उनका कृत्तव्य है। महिलाओं को संकट के समय महिला हैल्प लाइन एवं पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर भी बताये जा रहे हैं।

बीपी अग्रवाल, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक साहिबाबाद डिपो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *