Dainik Athah

गाजियाबाद नगर निगम के 10 पार्षदों के लिए चार गुणा से ज्यादा दावेदारों का पैनल तैयार

  • भाजपा महानगर कोर कमेटी की बैठक पर्यवेक्षक, राज्यसभा सांसद, प्रदेश महामंत्री की मौजूदगी में संपन्न
  • मुरादनगर- खोड़ा नगर पालिका परिषदों के लिए भी नामित सभासदों का पैनल तैयार

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी के दस पार्षद नामित होने हैं, लेकिन दावेदारों की संख्या करीब पांच गुणा तक पहुंच गई। इसी प्रकार नगर पालिकाओं एवं नगर पंचायतों में भी कम से कम नामित होने वाले सभासदों से तीन गुणा तक नामों का पैनल तय किया गया।
बुधवार को भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद अमरपाल मौर्य पर्यवेक्षक के रूप में गाजियाबाद के नेहरूनगर स्थित भाजपा के जिला एवं महानगर कार्यालय पहुंचे। यहां पर उनका बुके भेंट कर सांसद अतुल गर्ग, प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री सुनील कुमार शर्मा, राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, विधायक अजीत पाल त्यागी, महानगर अध्यक्ष एवं विधायक संजीव शर्मा, महापौर सुनीता दयाल, एमएलसी दिनेश गोयल, प्रदेश मंत्री बसंत त्यागी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल एवं मानसिंह गोस्वामी, महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल, पप्पू पहलवान, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, राहुल शर्मा, सौरभ जायसवाल ने स्वागत किया।

इसके बाद भाजपा कार्याल पर कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश महामंत्री एवं राज्य सभा सांसद अमरपाल मौर्य जिला एवं महानगर के पर्यवेक्षक के रूप में पहुंचे। भाजपा महानगर अध्यक्ष एवं शहर विधायक संजीव शर्मा, सांसद अतुल गर्ग, कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा, मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेन्द्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, एमएलसी दिनेश गोयल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मान सिंह गोस्वामी, मयंक गोयल संग बैठकर महानगर से नामित पार्षद होने वाले पार्षदों को लेकर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार पहले सभी से संयुक्त रूप से वार्ता की गई। इस दौरान कुल 42 नामों की सूची तैयार की गई। बाद में अमरपाल मौर्य ने सभी से अलग अलग बैठकर वार्ता की। सूत्र बताते हैं दस पार्षदों के लिए दावेदारों की सूची करीब 50 तक पहुंच गई।

नगर निगम के पार्षदों के संबंध में बैठक के बाद नगर पालिका मुरादनगर की बैठक की गइ जिसमें पांच सभासदों के लिए दावेदारों की संख्या 11 तक पहुंच गई। मुरादनगर में सांसद अतुल गर्ग के साथ ही विधायक अजीत पाल त्यागी एवं महानगर अध्यक्ष के रूप में शहर विधायक संजीव शर्मा भी उपस्थित रहे। इसी प्रकार खोड़ा नगर पालिका की बैठक में सांसद अतुल गर्ग के साथ ही कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा एवं महानगर अध्यक्ष के रूप में संजीव शर्मा उपस्थित रहे। प्रदेश संगठन के निर्देशों के अनुसार हर एक नामित पार्षद एवं सभासद के लिए तीन तीन नामों का पैनल चाहिये। इसी हिसाब से नाम भी तय किये गये।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *