Dainik Athah

गाजियाबाद नगर निगम करेगा फ्लावर शो,शहर को किया जाएगा पर्यावरण के प्रति जागरूक

  • फ्लावर शो में हर घर प्लांटेशन के लिए होगा जागरूक, वेस्ट से बनी आकृतियां होगी आकर्षण का केंद्र: नगर आयुक्त
  • फ्लावर शो में लैंडक्राफ्ट तथा हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की रहेगी अहम भूमिका

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक के नेतृत्व में गाजियाबाद नगर निगम इस बार फ्लावर शो करने जा रहा है जिसमें लैंडक्राफ्ट तथा हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की अहम भूमिका रहेगी, फरवरी माह के अंतिम सप्ताह में तीन दिवसीय कार्यक्रम होगा जिसके लिए गाजियाबाद नगर निगम जोर शोर से तैयारियां प्रारंभ कर चुका है, हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी की अध्यक्ष रमा त्यागी त्यागी द्वारा नगर आयुक्त से मुलाकात की गई तथा कार्य योजना बनाई गई।

ललित जायसवाल जिनके द्वारा कई वर्षों से गाजियाबाद में फ्लावर शो का आयोजन भव्य रूप से किया जा रहा है इस बार गाजियाबाद नगर निगम के साथ मिलकर लैंडक्राफ्ट और भी अधिक भव्यता से फ्लावर्स शो करने के लिए योजना बना रहा है, ललित जायसवाल द्वारा बताया गया फ्लावर शो के माध्यम से शहर को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाता रहा है इसी क्रम में नगर निगम के साथ इंदिरापुरम नीति खंड के स्वर्ण जयंती पार्क में फ्लावर शो का आयोजन होगा। पर्यावरण जागरूकता हेतु प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी, बड़े-बड़े शहरों व्यापारी भी मेले में अपना स्टॉल लगाएंगे।

रमा त्यागी द्वारा बताया गया गाजियाबाद नगर निगम लगातार शहर हित में बेहतर कार्य कर रहा है इस बार गाजियाबाद नगर निगम के साथ फ्लावर शो होगा जिसमें पर्यावरण जागरूकता हेतु कई प्रतियोगिताएं भी रखी जाएगी साथ ही कार्यक्रम में वर्कशॉप भी होगी जिससे होम कंपोस्टिंग, बाल्कनी गार्डन, ट्रे गार्डन, कचरा निस्तारण, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन के बारे में जागरूक किया जाएगा।

प्रभारी उद्यान डॉक्टर अनुज द्वारा बताया गया कि हर बार फ्लावर शो में गाजियाबाद नगर निगम अपनी विशेष भूमिका निभाता है इस बार गाजियाबाद नगर निगम द्वारा फ्लावर शो किया जा रहा है जो की शहर को प्लांटेशन के प्रति जागरूक करेगा, फ्लावर शो में मियावकी पद्धति से प्लांटेशन, तथा घर में ही फूलों और सब्जियों को उगाने की पद्धति को भी सिखाया जाएगा, कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी फ्लावर शो में होंगे।

नगर आयुक्त गाजियाबाद द्वारा बताया गया कि फ्लावर शो शहर का भव्य कार्यक्रम है जिसमें बड़ी संख्या में शहर वासी उपस्थित होंगे सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ कई वर्कशॉप भी होगी पर्यावरण से शहर को जोड़ा जाएगा हर घर को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा शहर की स्वच्छता और सुंदरता हर घर की जिम्मेदारी है फ्लावर शो की आयोजन से शहर वासियों को लाभ होगा कार्यक्रम में हर वर्ग को जोड़ा जाएगा, वेस्ट से बनी आकृतियां आकर्षण का केंद्र होगी लैंडक्राफ्ट तथा हॉर्टिकल्चर फ्लोरीकल्चर सोसाइटी के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम को भव्यता दी जाएगी।

गाजियाबाद नगर निगम इंदिरापुरम पर विशेष फोकस कर रहा है, इसी क्रम में गाजियाबाद नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक द्वारा फ्लावर शो का आयोजन भी इंदिरापुरम में रखा गया है कार्यक्रम की आयोजन से न केवल शहर को पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जाएगा बल्कि इंदिरापुरम में फ्लावर्स शो के भव्य आयोजन से क्षेत्र को भी पूर्ण रूप से सुंदर व्यवस्थित और स्वच्छ बनाने की तैयारी निगम कर रहा है जो की सराहनीय है फ्लावर शो में जनप्रीनिधियों का भी विशेष सहयोग रहेगा नगर आयुक्त द्वारा बताया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *