Dainik Athah

भारतीय संस्कार परंपरा और वरिष्ठों के सम्मान के साथ भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने किया नामांकन

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय संस्कार परंपरा और वरिष्ठों के सम्मान के साथ भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने किया नामांकन। शुक्रवार की सुबह भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा नवयुग मार्केट स्थित चुनाव कार्यालय पर पत्नी के साथ परंपरा के अनुसार कार्यालय पर हवन किया। तथा इसके बाद महापुरुषों के चित्रों पर जाकर माल्यार्पण किया इस दौरान उन्होंने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर एवं महर्षि वाल्मीकि की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया किसी के साथ शहीदपथ पर स्थित महापुरुषों की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भी नमन किया।
तत्पश्चात कार्यकतार्ओं का अभिवादन स्वीकार किया तथा वरिष्ठ भाजपा नेताओं से आशीर्वाद लिया।

नामांकन पर जाने से पहले कार्यालय पर एक सभा का आयोजन किया गया जिसमें एकमत से भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा को रिकॉर्ड वोटो से जिताने का आवाहन किया गया। इस दौरान प्रदेश सरकार में मंत्री सुनील शर्मा, नरेंद्र कश्यप, कपिल देव अग्रवाल, बृजेश सिंह, महापौर सुनीता दयाल, सांसद अतुल गर्ग, विधायक अजितपाल त्यागी, नंदकिशोर गुर्जर, धर्मेश तोमर और भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक मोगा ने संबोधन किया। इस दौरानभाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा ने कार्यकतार्ओं से बोर्ड देने की अपील करते हुए कहा कि पार्टी और संगठन ने आपके बीच के कार्यकर्ता को प्रत्याशी बनाकर सम्मान देने का कार्य किया है इसको जीतने का कार्य गाजियाबाद शहर के प्रत्येक कार्यकर्ता और पदाधिकारी को एकजुट से करना है। उन्होंने गाजियाबाद आशीर्वाद के रूप में अपने पक्ष में मतदान करने का अनुरोध भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। संबोधन के बाद एक प्रतिनिधिमंडल के साथ भाजपा प्रत्याशी संजीव शर्मा नामांकन के लिए जिला मुख्यालय पहुंच गए और वहां नामांकन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *