Dainik Athah

राजग में सीट बंटवारे के पेंच से अटकी भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा

  • यूपी उप चुनाव को लेकर राजग में भी चल रही रार
  • देर रात जेपी नड्डा की यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ प्रत्याशियों को लेकर बैठक
  • निषाद पार्टी और रालोद की सीटों की मांग से सहमत नहीं भाजपा नेतृत्व

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
उत्तर प्रदेश में विधानसभा की नौ सीटों के लिए ऐसा नहीं कि केवल इंडिया गठबंधन में ही रार है। एक तरफ जहां प्रदेश सरकार में मंत्री संजय निषाद अपनी पार्टी के लिए एक सीट की मांग कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ रालोद भी दो सीटों का दबाव बना रही है। इसके साथ ही देर रात भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जेपी नड्डा यूपी के दोनों उप मुख्यमंत्रियों के साथ बैठक करेंगे।

जानकारी के अनुसार भाजपा ने रालोद को केवल एक सीट मीरापुर दी है, वहीं संजय निषाद की पार्टी को कोई सीट नहीं दी है। निषाद जहां एक सीट की मांग कर रहे हैं, वहीं रालोद दो सीटों पर दावा कर रही है। भाजपा नेतत्व रालोद को दूसरी सीट देने के पक्ष में नहीं है। हां निषाद की मांग पर विचार किया जा रहा है। यूपी में भाजपा प्रत्याशियों की घोषणा में हो रही देरी के चलते पार्टी नेतृत्व पर भी प्रत्याशियों का दबाव बढ़ने लगा है। भाजपा सूत्रों के अनुसार देर रात भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा इस मामले में यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के साथ ही ब्रजेश पाठक से विचार विमर्श करेंगे। इस दौरान राष्टÑीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष भी मौजूद रहेंगे।

भाजपा सूत्र बताते हैं कि इस बैठक के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी बात की जायेगी। इसके बाद बैठक के नतीजे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं गृह मंत्री अमित शाह को अवगत करवाया जायेगा। उम्मीद जताई जा रही है कि बुधवार को किसी भी समय भाजपा अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर देगी।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *