Dainik Athah

भाजपा राजनीतिक कार्यकर्ताओं की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी :सतेन्द्र शिशौदिया

भाजपा सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला सम्पन्न

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में सक्रिय सदस्यता अभियान की कार्यशाला का आयोजन मंगलवार को शहर मंडल के हिंडन बिहार स्थित बाल्मिकी भवन में किया गया। 16 अक्तूबर से सक्रिय अभियान की शुरूवात होनी हैं। कार्यशाला में मुख्य वक्ता के रूप में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया और सक्रिय सदस्यता के सत्यापन अधिकारी के रूप में मेरठ महानगर के पूर्व अध्यक्ष मुकेश सिंघल मौजूद रहे।

मुख्य वक्ता क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने बताया कि दूसरे चरण का सदस्यता अभियान 15 अक्तूबर को समाप्त हो गया है। परन्तु फिर भी सामान्य सदस्यता जारी रहेगी । अब सक्रिय सदस्यता अभियान संगठन महापर्व अभियान 16 से 31 अक्तूबर तक चलेगा। जिस कार्यकर्ता ने 100 सदस्य बनाए हैं, वही कार्यकर्ता सक्रिय सदस्य का फार्म लेकर सक्रिय सदस्य बनेगा। उसे डिजिटल 100 रुपए सक्रियता शुल्क नमो एप पर देय होगा। सक्रिय सदस्य सभी वर्गों से बनाए जाएंगे। उन्होंने बताया 1 नवम्बर से 4 नवम्बर तक सक्रिय सदस्यता के सत्यापन का कार्य किया जाएगा।

पूर्व अध्यक्ष व सत्यापन अधिकारी ने ने कहा कि भाजपा राजनीतिक कार्यकतार्ओं की विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। भाजपा कार्यकर्ता संगठन में रह कर जन सेवा के कार्य कर पार्टी में आगे बढ़ता है। महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि सक्रिय सदस्यता अभियान सभी वर्गों में चल रहा है। सभी वर्गों को भाजपा सक्रिय सदस्य बनाकर भी विशेष रूप से पार्टी से जोड़ा जाएगा।

कार्यशाला बैठक के दौरान बलदेव राज शर्मा, पूर्व विधायक कृष्ण वीर सिरोही, पूर्व नगर अध्यक्ष अमरदत्त शर्मा, पूर्व डिप्टी मेयर राजेश्वर प्रसाद, पूर्व एमएलसी सुरेश कश्यप, पूर्व पार्षद अनिल स्वामी, ब्लॉक प्रमुख राजीव त्यागी, महामंत्री पप्पू पहलवान, संदीप त्यागी, सुशील गौतम, गोपाल अग्रवाल, मोनिका पण्डिता, कामेश्वर त्यागी, धीरज शर्मा, संजय रावत, चमन चौहान, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, मंडल अध्यक्ष महिम गुप्ता, करण शर्मा, अजीत कुमार झा, प्रतीक माथुर, प्रियंका प्रियदर्शिनी, पंकज भारद्वाज, पार्षद पप्पू नागर, पार्षद अनिल शर्मा, अमित त्यागी, हरमीत बख्शी, दीपक राघव , अनुज त्यागी, अमित रंजन, राहुल तोमर सहित सभी मंडल अध्यक्ष एवं अन्य महत्वपूर्ण कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *