Dainik Athah

राजनगर को सबसे सुंदर, स्वच्छ, स्वस्थ व सुरक्षित कॉलोनी बनाउंगा: डीके गोयल

राजनगर के प्रत्येक निवासी का प्यार, स्नेह, सहयोग व समर्थन मिल रहा है

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
राजनगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव 27 अक्टूबर को हो रहे हैं। चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए सीए डीके गोयल मैदान में हैं, जो संस्था के अभी तक कोषाध्यक्ष थे। समाज सेवा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर देने वाले सीए डीके गोयल की अध्यक्ष पद पर जीत निश्चित मानी जा रही है। राजनगर ही नहीं पूरे शहर में जहां भी समाज को जरूरत पड़ी, वे सबसे पहले नजर आते हैं और लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ रहते हैं। सभी को अपने परिवार का सदस्य मानते हैं और अपने विनम्र व मधुर व्यवहार के बल पर लोगों के दिल में रहते हैं। अपने इन्हीं गुणों के चलते वे लोगों में बेहद लोकप्रिय है वे किन उददेश्य के साथ अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में हैं, यह जानने के लिए उनसे बातचीत की गई।

प्रश्न: आप किन उददेश्य को लेकर अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ रहे हैं
डीके गोयल: राजनगर रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन का अभी तक मैं कोषाध्यक्ष था और दीपक कांत गुप्ता अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में राजनगर में पार्षद प्रवीण चौधरी के सहयोग से बहुत विकास कार्य हुए। विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए तथा राजनगर को सबसे सुंदर, स्वच्छ, स्वस्थ व सुरक्षित कॉलोनी बनाने के लिए ही मैं अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में उतरा हूं।

प्रश्न: बच्चों, युवाओं व महिलाओं के लिए आप क्या करेंगे
डीके गोयल: राजनगर के प्रतिभाशाली युवाओं, महिलाओ व बच्चों को आगे बढ़ाने के लिए उन्हें प्रेरित किया जाएगा। उनकी हर प्रकार से सहयोग व सहायता की जाएगी और उनकी उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

प्रश्न: राजनगर की सुरक्षा के लिए आपके पास क्या प्लानिंग है
डीके गोयल: नगर निगम के सहयोग से पूरी कालोनी में कैमरे लगवाने के का प्रयास किया जाएगा। पुलिस गश्त बढाने के लिए भी कार्य किया जाएगा। कालोनी के निवासियों में आपस में सौहार्द व सामंजस्य बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा ताकि कोई भी असामाजिक तत्व या अपराधी किस्म का कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार की गडबडा ना कर सके। आजकल लोगों के साथ साइबर फ्रॉड बहुत हो रहे हैं तो पुलिस की साइबर सेल के वरिष्ठ अधिकारियों व एसपी क्राइम के साथ समय-समय पर बैठक का आयोजन कर लोगों को जागरूक किया जाएगा। सुरक्षा की व्यवस्था को चाक चोबंद करने के लिए राजनगर में अच्छा कार्यक करने वाले पुलिस विभाग के अधिकारियों व पुलिस कर्मियों को सम्मानित भी किया जाएगा।

प्रश्न: महिला सुरक्षा को लेकर भी कोई प्लानिंग की है क्या
डीके गोयल: महिलाओं की सुरक्षा के लिए उन्हें सेल्फ डिफेंस की ट्रेनिंग देने के लिए कैम्प का आयोजन होगा। एसीपी महिला अपराध को बुलाकर भी मीटिंग की जाएगी। साथ ही महिलाओं की सुरक्षा का सामान खासकर मिर्चो पाउडर आदि उनके पर्स में रखवाया जाएगा।

प्रश्न: बहुत से लोग अपनी पारिवारिक स्थिति के चलते आगे नहीं बढ पाते हैं, कोई विवाद होने पर कानूनी सलाह भी नहीं ले पाते हैं, ऐसे लोगों के लिए क्या किया जाएगा
डी के गोयल: ऐसे लोगों की हर संभव मदद की जएगी। लोगों के सहयोग से उनकी मदद तो की ही जाएगी, यदि उन्हें कानूनी सलाह की जरूरत है तो वह भी उन्हें सीनियर एडवोकेट से निशुल्क उपलब्ध कराई जाएगी। पारिवारिक विवादों के समाधान के लिए भी सीनियर एडवोकेट से निशुल्क कानूनी सलाह दिलाई जाएगी।

प्रश्न: बच्चों की सबसे बडी समस्या खेल मैदान को लेकर है, इस बारे में क्या प्लानिंग है
डी के गोयल: बच्चों की बौद्धिक शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए वर्कशाप आयोजित की जाएगी। एक पार्क क्रिकेट के लिए विशेष तौर से रखा जाएगा। साथ ही बैडमिंटन कोर्ट आदि की व्यवस्था की जाएगी। बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए समय-समय पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा।

प्रश्न: सीनियर सिटीजन के लिए भी कुछ सोचा है
डीके गोयल: सीनियर सिटीजन का अनुभव समाज व देश के लिए बहुत ही अनमोल है। उनके अनुभव से समाज व देश को विकास की नई बुलंदी पर पहुंचाया जा सकता है। इसी कारण उनके लिए विशेष कदम उठाए जाएंगे। यदि कोई बुजुर्ग अकेला रहता है तो उसकी हर प्रकार की मदद की जाएगी। उसकी कोई जरूरत है तो उसे पूरा किया जाएगा। यदि वह बाहर से कोई सामान आदि नहीं ला पा रही है तो इसमें भी उसकी मदद की जाएगी। उनके स्वास्थ्य के लिए निशुल्क स्वास्थ्य कैंप लगाए जाएंगे। संस्था की ओर से उन्हें पिकनिक व मूवी दिखाने के लिए ले जाया जाएगा। सामूहिक सहभोज की व्यवस्था भी की जाएगी। साथ ही उनके लिए लाइब्रेरी की व्यवस्था भी की जाएगी। बुजुर्गो के लिए निशुल्क आई कैंप लगाए जाएंगे। योग शिविर लगाकर योग शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। डे केयर, टीवी, अखबार आदि सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। एंबुलेंस सुविधा प्रदान करने वाली एजेंसियों से संपर्क कर उनके फोन नंबर उपलब्ध कराए जाएंगे।

प्रश्न: साफ-सफाई को लेकर आपकी क्या प्लानिंग
डीके गोयल: पार्षद प्रवीण चौधरी राजनगर में बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं। उनके सहयोग से पूरी कालोनी में साफ-सफाई कराई जाएगी। पार्कों को संवारा जाएगा। अधिक से अधिक पौधरोपण कराया जाएगा। सडकें भी चमचमाती हुई मिलेंगी। सफाई कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। राजनगर कालोनी शहर की सबसे सुंदर व आदर्श कालोनी बनेगी

प्रश्न: अधिकारियों व आम जनता के बीच की दूरी को कैसे कम करेंगे
डीके गोयल: इसके लिए नगर निगम, पुलिस, जिला प्रशासन, जीडीए, बिजली विभाग आदि के अधिकारियों के साथ बैठकों का आयोजन कराया जाएगा। प्रत्येक सेक्टर की समस्याओं के समाधान के लिए कमेटी का गठन किया जाएगा। चाय पर चर्चा जैसे आयोजन भी होंगे।

प्रश्न: इसके अलावा और क्या प्लानिंग है
डीके गोयल कालोनी दिशा सूचक यंत्र व सेक्टर व घर को दशार्ने वाले वोर्ड लगाए जाएंगे। प्रयास रहेगा कि मुख्य मार्गो पर ही सेक्टर व घर दशार्ने वाले बोर्ड लगाए जाएं ताकि बाहर से आने वाले किसी भी व्यक्ति को घर ढूंढने मे कोई दिक्कत ना हो। हर प्रत्येक मेंबर के जन्मदिन वर्षगांठ पर समिति उसका अभिनन्दन करेगी। व्यापार को विकसित करने के लिए समय.समय पर राजनगर रामलीला ग्राउंड में प्रदर्शनी एवं स्टॉल भी लगवाए जाएंगे।

प्रश्न: अपनी जीत को लेकर कितने आश्वस्त हैं
डी के गोयल: राजनगर वासियों के प्यार, स्नेह, सहयोग व समर्थन से उनकी जीत निश्चित है। वे पिछले छह से संस्था के कोषाध्यक्ष के पद पर रहकर लोगों की सेवा कर रहे हैं। राजनगर को शहर की सबसे अधिक सुंदर, सुरक्षित व विकसित कॉलोनी बनाने के लिए सभी राजनगर वासी उनके साथ हैं। यही मेरी जीत का आधार होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *