Dainik Athah

दशहरा पर्व पर निकली मां ब्रह्माणी की शोभा यात्रा

दुर्गा मंदिर बगड़ में भव्य आरती का आयोजन 

अथाह संवाददाता 

बगड़ (झुंझुनू)। बागड़ स्थित दुर्गा मंदिर में मां ब्रह्माणी की नवरात्रि की नवमी के दिन भव्य आरती का आयोजन होने के साथ ही दशहरा के पर्व पर मां ब्रह्माणी की भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों लोगों ने भाग लिया। बागड़ नगर स्थित दुर्गा मंदिर में शुक्रवार की रात मां ब्रह्माणी की भव्य आरती का आयोजन किया गया।

इस मौके पर बगड़ नगर पालिका के अध्यक्ष एवं भारतीय जनता पार्टी के नगर अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़ ने मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ओझा का पटका पहनकर एवं माला पहनकर स्वागत किया। उनका अभिनंदन करने वालों में भाजपा महामंत्री नरेश कुमार शर्मा और भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश शर्मा के साथ ही बागड़ नगर विकास समिति के सुरेंद्र सिंह राठौड़ भी थे। इसके साथ ही दैनिक अथाह के संपादक और दुर्गा मंदिर प्रबंध समिति तथा मुरलीधर महावीर प्रसाद ओझा चैरिटेबल ट्रस्ट के सदस्य अशोक ओझा का भी मंदिर के मुख्य पुजारी भवानी शंकर व्यास समेत अन्य लोगों ने अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में समाजसेवी एवं चावो सती मंदिर के नारायण रुंगटा को भी सम्मानित किया गया।नवमी की आरती में सैकड़ो की संख्या में महिलाओं और पुरुषों ने भी भाग लिया तथा मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। संचालन संतोष दाधीच ने किया। शनिवार को अपराहन दुर्गा मंदिर से माता ब्रह्माणी की भव्य शोभायात्रा का आयोजन हुआ।

शोभायात्रा में सबसे आगे भगवान शंकर मां काली राधा कृष्ण के रूप में उपस्थित कलाकारों ने नृत्य कर दर्शकों का मन मोह लिया। इसके साथ ही ज्ञान एवं बालवीर की भजन मंडली ने पूरी यात्रा में भजन प्रस्तुत किया। शोभा यात्रा मंदिर से शुरू होकर मुरलीधर महावीर प्रसाद ओझा धर्मशाला चौक, मुख्य बाजार, शीतल मोहल्ला, बीएल चौक, तिरंगा चौक होते हुए फतेह सागर ओझा तालाब पर आरती के साथ शोभा यात्रा का समापन हुआ। रास्ते मैं दर्जनों स्थानों पर यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया।शोभा यात्रा में मुख्य रूप से नरेंद्र कुमार ओझा, भाजपा बगड़ अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद सिंह राठौड़, अशोक ओझा,नरेश  शर्मा ,राकेश कनोड़िया ,संतोष दाधीच, मनोहर लाल सोनी वीरेंद्र सिंह शेखावत वो आईं पी, सुरेंद्र सिंह राठौड़, वीरेंद्र सिंह शेखावत, जितेंद्र सिंह शेखावत, गोपाल  जांगिड़, राजेंद्र कनोड़िया, मनोज व्यास, प्रवीण व्यास, कपिल  व्यास, मुकेश जांगिड़, मोनू बुंदेला , सुरेंद्र सिंह शेखावत, समेत बड़ी संख्या मैं लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *