Dainik Athah

निर्वाचन आयोग दशहरा पर्व के बाद घोषित कर सकता है उप चुनाव की तारीख

  • अब महाराष्टÑ के साथ ही सभी राज्यों में उप चुनावों की तैयारी
  • दो राज्यों के विधानसभा चुनाव के बाद भाजपा भी अब चाहती है जल्द चुनाव
  • हरियाणा में जीत से भाजपा खेमे में उत्साह

अथाह संवाददाता
नयी दिल्ली।
जम्मू कश्मीर और हरियाणा में हुए विधानसभा चुनाव के बाद केंद्रीय निर्वाचन आयोग अब महाराष्टÑ विधानसभा के साथ ही विभिन्न राज्यों में उप चुनावों की तैयारियों में जुट गई है। उम्मीद है कि दशहरा पर्व के बाद महाराष्टÑ के साथ ही देश के सभी राज्यों में उप चुनावों की घोषणा कर दी जाये। ये सभी उप चुनाव दीपावली के बाद होने की उम्मीद है।

बता दें कि उम्मीद के विपरीत भारतीय जनता पार्टी लगातार तीसरी बार हरियाणा में सरकार बनाने में सफल हो गई है। उसे 2019 से भी अधिक सीटें मिली और अपने बलबूते वह सरकार बना रही है। जम्मू कश्मीर में भाजपा सरकार तो नहीं बना पा रही, लेकिन उसे जम्मू क्षेत्र से उम्मीद के अनुरूप सीटें मिली है। इसके बाद भाजपा भी चाहती है कि महाराष्टÑ विधानसभा के चुनाव जल्द से जल्द हो जाये। इसके साथ ही उत्तर प्रदेश में विधानसभा की दस सीटों पर उप चुनाव होना है, जबकि पूरे देश में विधानसभा और लोकसभा की करीब 50 से ज्यादा सीटों पर उप चुनाव होना है। भाजपा चाहती है कि सभी चुनाव जल्द हो तो हरियाणा से पार्टी को मिली बूस्टर डोज इन चुनावों में भी काम आयेगी और पार्टी कार्यकर्ता पूरे जोरशोर से चुनाव में लगेंगे।

निर्वाचन आयोग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आयोग ने महाराष्टÑ के साथ ही यूपी समेत सभी राज्यों में उप चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है। एक अनुमान के अनुसार दशहरा के बाद अर्थात 15 अक्टूब तक चुनाव की तारीखों की घोषणा हो सकती है। इसके लिए भाजपा ही नहीं सभी दलों ने तैयारियां तेज कर दी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *