Dainik Athah

अतुल गर्ग बनें भाजपा सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति के सदस्य

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद से भाजपा सांसद अतुल गर्ग को भाजपा की सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने की है।
भाजपा के राष्टÑीय महासचिव एवं मुख्यालय प्रभारी अरुण सिंह ने पत्र जारी कर कहा है कि भाजपा के राष्टÑीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने राष्टÑीय सक्रिय सदस्यता समीक्षा समिति का गठन किया है। इस समिति का संयोजक राष्टÑीय महामंत्री दुष्यंत गौतम को नियुक्त किया गया है। समिति के सदस्यों में राष्टÑीय उपाध्यक्ष रेखा वर्मा, आंध्र प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डी पुरंदेश्वरी एवं सांसद अतुल गर्ग को नियुक्त किया गया है। इससे पहले अतुल गर्ग को बिहार में सदस्यता अभियान का प्रभारी भी नियुक्त किया गया था। वे चंडीगढ़ के प्रभारी पहले से ही नियुक्त है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *