Dainik Athah

36.51 करोड़ पौधरोपण से काफी आगे निकली योगी सरकार

  • पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024
  • 20 जुलाई से 20 सितंबर के मध्य यूपी में लगाए गए 36.80 करोड़ से अधिक पौधे
  • सोनभद्र में सर्वाधिक 1.55 करोड़, झांसी में 98.70 लाख, लखीमपुर खीरी में 96.18 लाख, जालौन में 95.22 लाख और मीरजापुर में 94.06 लाख से अधिक पौधे रोपे गए
  • 13.54 करोड़ से अधिक पौधरोपण के साथ ग्राम्य विकास विभाग निरंतर शीर्ष पर, वन विभाग की तरफ से लगाए गए 12.92 करोड़ पौधे
  • सीएम योगी ने 20 जुलाई को लखनऊ में पौधरोपण कर पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ जनअभियान-2024 का किया था शुभारंभ
  • सीएम योगी ने 20 जुलाई को लखनऊ के साथ ही गोरखपुर व प्रयागराज में भी किया था पौधरोपण

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में एक दिन (20 जुलाई) को 36.51 करोड़ पौधरोपण कर इतिहास रचने वाला उत्तर प्रदेश अब और भी आगे निकल गया। 20 जुलाई से 30 सितंबर के मध्य उत्तर प्रदेश में 36.80 करोड़ से अधिक पौधरोपण कर लिए गए। 13.53 पौधरोपण के साथ ग्राम्य विकास विभाग निरंतर शीर्ष पर है, जबकि वन विभाग की तरफ से लगाए गए 12.92 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं। वहीं जनपदों में सोनभद्र शीर्ष पर है। यहां एक करोड़ 55 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। यही नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान में भी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश शीर्ष पर है।

20 जुलाई से 30 सितंबर के बीच लगे 36.80 करोड़ पौधे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 20 जुलाई को लखनऊ से पौधरोपण कर ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जनअभियान-2024’ का शुभारंभ किया था। इसी दिन मुख्यमंत्री ने गोरखपुर व प्रयागराज में भी पौधरोपण कर अभियान को धार दी थी। 20 जुलाई को 36.50 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य था, लेकिन उस दिन 36,51,45,477 करोड़ पौधे लगाए गए, जो सरकार के लक्ष्य से 1,45,477 अधिक रहे। सीएम योगी के निर्देशन में यह अभियान 20 जुलाई से निरंतर चलता रहा। सभी के संयुक्त प्रयास का परिणाम रहा कि 20 जुलाई से 30 सितंबर के मध्य यह आंकड़ा 36.51 करोड़ से आगे बढ़कर 36.80 करोड़ पौधरोपण तक पहुंच गया। वन, वन्य जीव व पर्यावरण विभाग के नेतृत्व में सभी विभागों के संयुक्त प्रयास से यह सफलता अर्जित की गई।

सोनभद्र शीर्ष पर, 1.55 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए
अभियान के तहत सर्वाधिक पौधरोपण सोनभद्र में किया गया। 20 जुलाई को सोनभद्र में 1.53 करोड़ पौधे लगाए गए थे। 30 सितंबर तक यहां 1.55 करोड़ पौधरोपण हो गए। झांसी में 20 जुलाई को 97 लाख पौधे लगाए गए थे, जो अब बढ़कर 98.70 लाख हो गए। लखीमपुर खीरी में 95 लाख से बढ़कर 30 सितंबर तक का आंकड़ा 96.18 लाख हो गया है। जालौन में 20 जुलाई को 94 लाख पौधे लगे थे। 30 सितंबर तक यहां 95.22 लाख पौधे लगाए गए। मीरजापुर में 93 लाख से बढ़कर 30 सितंबर तक 94.06 लाख पौधे लगा दिए गए।

ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से किए गए सर्वाधिक पौधरोपण

ग्राम्य विकास विभाग की तरफ से सर्वाधिक पौधरोपण किए गए हैं। 30 सितंबर तक विभाग ने 13,54,62,142 पौधे लगाए। वहीं वन विभाग की तरफ से इस अवधि में 12,92,66,486 पौधरोपण कर उत्तर प्रदेश की हरियाली बढ़ाने में विशेष भूमिका निभाई। कृषि विभाग ने 28946222 करोड़ पौधे लगाए। उद्यान विभाग 1 करोड़ 61 लाख और पंचायती राज विभाग की तरफ से 1करोड़ 18 लाख से अधिक पौधा लगाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *