Dainik Athah

योगी आदित्यनाथ के राज में कोई अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं कर सकता: सुनील शर्मा

  • संयुक्त व्यापारी संघ सम्मलेन में पहुंचे सांसद, कैबिनेट मंत्री और विधायक
  • नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है: अतल गर्ग
  • प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के लिए संकल्पित: अजीत पाल त्यागी

    अथाह संवाददाता
    मुरादनगर।
    संयुक्त व्यापारी संघ कि तत्वाधान में व्यापारी सम्मेलन एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। जिसमे गाजियाबाद कि लोकसभा सांसद अतुल गर्ग, प्रदेश में कैबिनेट मंत्री सुनील शर्मा व क्षेत्रीय विधायक अजीतपाल त्यागी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
    प्रदेश के कैबिनेट सुनील शर्मा ने कहा की व्यापारियों की समस्या के समाधान के लिए प्रदेश सरकार हर संभव प्रयास कर रही है उन्होंने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में कोई भी अधिकारी व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं कर सकता। सांसद अतुल गर्ग ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में उन्नति कर रहा है उन्होंने कहा की गाजियाबाद के उद्यमी मिसाइल से लेकर बड़े बड़े पुल और ब्रिज बनाने के काम कर रहे है। उन्होंने कहा की भारत ने आर्थिक क्षेत्र में विश्व में ऊंचाई को छू रहा है आज सरे विश्व की निगाह भारत पर तिकी है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्व में भारत की साख बढ़ाई है।
    विधायक अजीत पाल त्यागी ने अपने सम्बोधन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के शासनकाल में व्यापारियों के सुरक्षा और व्यापार करने का माहौल बनाया है। उन्होंने कहा की पूर्व की सरकारों में व्यापारियों का अपहरण कर फिरौती मांगी जाती थी, लेकिन आज प्रदेश सरकार व्यापारियों की सुरक्षा के लिए संकल्पित है। उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष एवं पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री रामकिशोर अग्रवाल ने कहा की प्रदेश के मुख्यमंत्री व माननीय उच्च न्यायालय के आदेशों की अधिकारी धज्जियां उड़ा रहे है। उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रदेश में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को प्रोत्साहित कर रहे है जबकि उद्योग लगाने के लिए एसडीएम धारा 80 की फाइल पर कार्यवाही नहीं कर रहे है।
    कार्यक्रम का संचालन पंकज गर्ग ने किया एवं अध्यक्षता विष्णु गर्ग ने की। कार्यक्रम में विष्णु मित्तल, ज्ञानेंद्र सिंघल, राकेश गोयल, डा. पवन सिंघल, हरिओम गुप्ता सहित अनेक लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *