Dainik Athah

गाजियाबाद भाजपा महानगर 5 लाख तो जिला 2 लाख लोगों को बनाएगी पार्टी का सदस्य

  • भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिशौदिया ने महानगर में किया सदस्यता का शुभारम्भ
  • भाजपा पार्टी नहीं परिवार है : सत्येंद्र सिसोदिया
  • भाजपा नेतृत्व राज के लिए नहीं, देश को बदलने के लिए राजनीति करते है :सतेन्द्र शिशौदिया
  • गाजियाबाद पहले की तरह सदस्यता में अब भी सबसे आगे रहेगा : संजीव शर्मा

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
भाजपा संगठन को विस्तार देने में लगी है इसके लिए सदस्यता अभियान की शुरूआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई थी। वही गाजियाबाद में सदस्यता अभियान की शुरूआत भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने एक समारोह के दौरान की। इस दौरान उन्होंने कार्यकतार्ओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा पार्टी नहीं परिवार है और जहां पर सब लोग परिवार की तरह कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत भाजपा घर-घर जाकर परिवार बढ़ाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पार्टी में पदाधिकारी वहीं कार्यकर्ता बनेगा जो सक्रिय सदस्य होगा।
गुरुवार को सदस्यता अभियान के विषय में पार्टी की तैयारी और पार्टी के लक्ष्य के विषय को लेकर आयोजित प्रेसवार्ता में भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने महानगर में भाजपा के सदस्यता अभियान का शुभारम्भ संगठन रचना के अनुसार किया। भाजपा महानगर की तीनों विधानसभाओं मुरादनगर विधानसभा, शहर विधानसभा, साहिबाबाद विधानसभा, ग्राम और पंचायत क्षेत्र के आधार पर प्रत्येक बूथ पर 200 नए सदस्य के लक्ष्य के साथ पूरे क्षेत्र से पांच लाख नए सदस्य बनाने का लक्ष्य लिया।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र शिशौदिया ने दावा किया कि जन जन की भागीदारी स्वरूप भाजपा ने अपनी सदस्यता के आधार पर विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल होने का गौरव प्राप्त किया है।
सिसौदिया ने कहा कि उत्तर प्रदेश में तीन करोड़, पश्चिम क्षेत्र में 75 लाख और गाजियाबाद में 5 लाख भाजपा के सदस्य बनाने का लक्ष्य भाजपा कार्यकर्त्ता दृढ़ संकल्प के साथ अवश्य पूरा कर लेंगे। गाजियाबाद के कार्यकतार्ओं पर मुझे ही नहीं प्रदेश संगठन को भी विश्वास है कि वह प्रत्येक आयाम में निश्चित तौर पर एक नया कीर्तिमान स्थापित करने का कार्य करते हैं।
उन्होंने कहा कि पार्टी का सदस्यता अभियान चरणबद्ध तरीके से चलेगा। पार्टी की तीन तरीके से सदस्यता ली जा सकेगी। इनमें मिस्ड कॉल, क्यूआर कोड, भाजपा की वेबसाइट व नमो एप के माध्यम से सदस्य बन सकेंगे। संगठन पर्व में पहले साधारण सदस्यता, फिर सक्रिय सदस्यता और बाद में संगठन के चुनाव कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि देश में भाजपा ही एक अकेली पार्टी है जिसमें सदस्यता अभियान और संगठन के चुनाव कराए जाते हैं। उन्होंने कहा भाजपा नेतृत्व राज के लिए नहीं, देश को बदलने के लिए राजनीति करते है। विकसित भारत के संकल्प को साकार करना ही हमारी सरकार का मुख्य ध्येय है।

सिसौदिया ने कहा कि 2024 भाजपा का संगठन वर्ष है इसके लिए सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। प्रधानमंत्री द्वारा शुभारंभ करने के बाद 3 सितंबर 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में 10 लाख लोग सस्ते का ग्रहण कर चुके हैं, आगे बढ़ोतरी का क्रम जारी है। सदस्यता का पहला चरण 2 सितंबर से 25 सितंबर 2024 तक सदस्यता का दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक तथा भाजपा की सक्रिय अभियान 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक चलेगा। अब तक देश में अल्प समय में एक करोड़ सदस्य भाजपा के बन चुके हैं।

उन्होंने कहा कि पिछली बार भी पश्चिमी उत्तर प्रदेश पूरे प्रदेश में सबसे आगे था यहां से 50 लाख सदस्य बनाये गये थे। इस बार 75 लाख का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हर विधानसभा क्षेत्र से एक लाख सदस्य बनाये जायेंगे। उन्होंने कहा कि सक्रिय सदस्य ही पदाधिकारी बन सकेगा। सदस्यता का सत्यापन भी संगठन करवायेगा। इस मौके पर भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने कहा कि महानगर गाजियाबाद प्रदेश में सबसे अधिक सदस्यता करेगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता घर घर जाकर सदस्यता अभियान चलाये। संचालन महानगर महामंत्री पप्पू पहलवान ने किया।

इस अवसर पर सांसद अतुल गर्ग, मंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप, महापौर सुनीता दयाल, विधायक अजीत पाल त्यागी, पूर्व महापौर आशु वर्मा, आशा शर्मा, पूर्व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री बलदेव राज शर्मा, पूर्व एमएलसी प्रशांत चौधरी, सुरेश कश्यप, राजेश्वर प्रसाद, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मयंक गोयल, पूर्व पार्षद अनिल स्वामी, हातम सिंह नागर, ब्लॉक प्रमुख राहुल चौधरी, पूर्व अध्यक्ष अमरनाथ शर्मा, पूर्व महानगर संयोजक सरदार एसपी सिंह, राजेंद्र यादव, महानगर अभियान संयोजक पप्पू पहलवान, गोपाल अग्रवाल, सुशील गौतम, राजेश त्यागी, रनिता सिंह, चमन चौहान, संदीप त्यागी, मीडिया प्रभारी प्रदीप चौधरी, महिला मोर्चा संयोजक उदिता त्यागी रूबी अग्रवाल, प्रताप चौधरी, वीरेंद्र सारस्वत, महिम गुप्ता, संजीव झा, पार्षद शीतल चौधरी आदि उपास्थित रहे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *