Dainik Athah

सदस्यता अभियान में पहुंचे प्रभारी मंत्री असीम अरुण

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
लोनी के खन्ना नगर स्थित दादी भोई फार्म हाउस मे भाजपा सदस्यता अभियान 2024 का शुभारंभ एंव प्रेसवार्ता करने के लिए पहुंचे उत्तर प्रदेश सरकार मे राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण पहुंचे। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान ने की।
भाजपा इस बार अपनी सदस्यता के पिछले रिकॉर्ड को भी तोडने जा रही हैं जिसके लिए 8800002024 पर मिस्डकॉल करके अपना संक्षिप्त विवरण भरने मात्र से आप भाजपा की सदस्यता प्राप्त कर सकते है और नए जुडे सदस्यों को स्थानीय स्तर पर प्रषिक्षित करके भाजपा की रीति नीति से अवगत कराएंगे। उन्होंने गाजियाबाद जनपद से तीन लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा है जिस पर जिलाध्यक्ष सत्यपाल प्रधान ने उन्हे पिछले रिकार्ड को तोडने का आश्वासन दिया है।
कार्यक्रम के दौरान लोनी विधायक नंदकिशोर गुर्जर और मोदी नगर विधायक मंजू शिवाच ने भी कार्यक्रम में शिरकत की।

इस कार्यक्रम मे मुख्य रुप से जिलापंचायत अध्यक्षा ममता बसंत त्यागी, बागपत चेयरमैन जयकिशोर, पूर्व चेयरमैन मोदीनगर अशोक महेश्वरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष किसान मोर्चा हरेंद्र नागर, महानगर महामंत्री गोपाल अग्रवाल एवं सुशील गौतम भाजयुमो जिलाध्यक्ष हिमांशु शर्मा, अनूसूचित मोर्चा जिला संयोजक प्रदीप गहलोत, जिला संयोजक एंव जिला महामंत्री नवेन्द्र गौड, मंच संचालन जिला महामंत्री राजेंद्र बाल्मीकि ने किया विधानसभा संयोजक नितिन मावी, जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र चौधरी, विजय भाटी, विपिन मावी,जिलामंत्री अश्विनी कुमार, आकाश गौतम, सभासद दल के अध्यक्ष रोहित भारद्वाज, जिला मिडिया प्रभारी ब्रह्ममेश तिवारी, मंडल अध्यक्ष चन्द्रपाल प्रधान, मांगेराम मावी, कृष्ण बंसल, मनीष चौहान, सुदेश भारद्वाज सहित सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एंव पत्रकार बंधू सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *