Dainik Athah

हम देश के नागरिकों को सदस्य ही नहीं बनाते अपितु पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हैं

  • भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर किसान मोर्चा की बैठक में भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा
  • अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनने हेतु प्रेरित करें: पाठक

अथाह ब्यूरो
लखनऊ।
भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान 2024 को धार देने के लिए आज भाजपा किसान मोर्चा उत्तर प्रदेश द्वारा प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, क्षेत्रीय पदाधिकारियों, जिलाध्यक्षों व जिला सदस्यता प्रमुखों की संयुक्त प्रदेश स्तरीय कार्यशाला विश्वैश्वरैया सभागार लखनऊ में संपन्न हुई जिसमें पूरे प्रदेश से 495 पदाधिकारियों ने प्रतिभाग किया।
कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने हुए कहा कि यह भाजपा का व्यापक जनसंपर्क अभियान है, हम देश के नागरिकों को केवल सदस्य नहीं बनाते है अपितु पार्टी की विचारधारा से जोड़ते हैं। उन्होंने किसान मोर्चा के कार्यकतार्ओं से गांव-गांव जाकर अधिकतम किसानों को पार्टी का सदस्य बनाने तथा पार्टी की विचारधारा से जोड़कर राष्ट्र को शक्तिशाली बनाने के लिए कार्य करने की अपेक्षा की।
कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए भाजपा के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि 2 सितम्बर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रथम सदस्य बनाकर सदस्यता अभियान 2024 की लाचिंग होगी एवं उसी दिन भाजपा के सभी वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी भाजपा के 75 लाख प्राथमिक सदस्य बनाने के संकल्प को पूरा करेंगे।
कार्यशाला के समापन सत्र के मुख्यअतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने कहा कि आज विपक्ष विकास के मुद्दो पर चर्चा नहीं कर रहा है अपितु अफवाहें फैलाकर देश के नागरिकों को गुमराह करने का कार्य कर रहा है। हम किसान मोर्चा के कार्यकतार्ओं का आवाह्न करते है कि वे गांव-गांव जाकर विकास के मुद्दो पर चर्चा करें, प्रदेश व केन्द्र सरकार द्वारा चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में नागरिकों को अवगत कराते हुए भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सकारात्मक माहौल बनायें एवं अधिक से अधिक लोगों को पार्टी का सदस्य बनने हेतु प्रेरित करें।
कार्यशाला की अध्यक्षता करते हुए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ने कहा कि हम सदस्यता अभियान के माध्यम से किसानों से व्यापक संपर्क, संवाद तथा किसानों से संबध बनाकर भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में किसानों को लामबंद करेंगे। किसान मोर्चा ने यह सुनिश्चित किया है कि संपूर्ण उत्तर प्रदेश के भाजपा संगठन के 1918 मंडलो में प्रत्येक मंडल में न्यूनतम 11 सौ सदस्य बनाते हुए प्रदेश में न्यूनतम 21 लाख सदस्य बनाएगें। कार्यशाला को भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री बाबूभाई जबेलिया, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं किसान मोर्चा के प्रभारी दिनेश चन्द्र शर्मा, प्रदेश सरकार के पशुधन मंत्री श्री धर्मपाल सिंह ने भी सम्बोधित किया।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *