Dainik Athah

पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री जनरल वीके सिंह जम्मू कश्मीर के स्टार प्रचारकों की सूची में

  • भाजपा केंद्रीय नेतृत्व का जनरल वीके सिंह पर भरोसा
  • केंद्रीय नेतृत्व द्वारा जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में 21 वे नंबर पर वीके सिंह का नाम

अथाह संवाददाता
गाजियाबाद।
गाजियाबाद से दो बार सांसद रहने के साथ ही दो बार केंद्रीय राज्यमंत्री के पद रहने वाले जनरल वीके सिंह का नाम जम्मू कश्मीर चुनाव के लिए भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल है। इससे यह पता चलता है कि वीके सिंह के ऊपर केंद्रीय नेतृत्व का भरोसा कायम है।
बता दें कि इसी माह जम्मू कश्मीर में विधानसभा चुनाव होने हैं। इस चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम शामिल है। इसी सूची में जनरल वीके सिंह को भी शामिल किया गया है। जनरल वीके सिंह ने जम्मू कश्मीर में लंबा समय बिताया है। इसके साथ ही जम्मू कश्मीर में तैनात सैनिकों के साथ ही पूर्व सैनिकों में उनका अच्छा प्रभाव माना जाता है।

वीके सिंह का लगातार जम्मू कश्मीर के लोगों से संपर्क भी रहता है। इन्हीं कारणों के मद्देनजर उनका नाम स्टार प्रचारकों की सूची में शामिल किया गया है। बता दें कि पिछले सप्ताह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जब गाजियाबाद आये थे उस समय जनरल वीके सिंह भी उनके साथ थे।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *